चंडीगढ़ : पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी को मजबूत करने में लगी हुई है. खबर है कि गढ़वाल समाज से संबंधित 250 से अधिक नेताओं और सदस्यों ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया. खास बात यह है कि इनमें पंजाब के अलग अलग जिले के लोग शामिल है. खबर है कि खरड़, मोहाली और डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित गढ़वाल सभाओं के पदाधिकारी और सदस्य ने पंजाब भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के.एस. ढिल्लों ने द्वारा इन्हें भाजपा में शामिल करवाया. इस दौरान ढिल्लो ने आप, कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा.
ढिल्लो ने कही बड़ी बात
इस अवसर पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष के.एस. ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में भाजपा का परिवार हर दिन बढ़ रहा है. पंजाब के लोगों की एकमात्र उम्मीद भाजपा से है, क्योंकि लोग आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल की सरकारें देख चुके हैं और इस बार भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की हर वर्ग के लिए जनहितैषी नीतियों से हर कोई प्रभावित है, जिसके चलते हर वर्ग के लोग लगातार भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं.
इस अवसर पर खरड़ गढ़वाल सभा के अध्यक्ष सुरेश शास्त्री, नया गांव गढ़वाल सभा के अध्यक्ष गब्बर सिंह, उपाध्यक्ष गणेश बर्थवाल और डेराबस्सी गढ़वाल सभा के अध्यक्ष इंद्रमणि सहित करीब 250 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, देश के विकास और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा के साथ जुड़े हैं.
- Delhi News Brief: दिवाली से एक दिन पहले दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बनी दिल्ली, JNU में महिला मित्र को लेकर छात्रों के बीच चले चाकू और गंडासे
- MP Weather Update: 15 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, आज दीपावली पर कैसा रहेगा मौसम ? जानें ताजा अपडेट
- दिवाली पर अयोध्या में CM योगी, हनुमानगढ़ी में की पूजा; जानें लक्ष्मी पूजन के 3 शुभ मुहूर्त
- दर्दनाक हादसा: पराली से भरी ट्रॉली में जा घुसी बाइक, दो युवकों की मौत; नहीं हो सकी पहचान
- सऊदी अरब का रियाद से लेकर अरामको दहला, हूतियों का मिसाइल अटैक, हमलों की ली जिम्मेदारी

