पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद। मैनपुर ब्लॉक के सरना बहाल में संचालित धनेश्वर मेडिकल को आज औषधि विभाग ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सील कर दिया है। साथ ही मेडिकल स्टोर के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई मेडिकल स्टोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई जांच के आधार पर की गई है।
इसे भी पढ़ें: मेडिकल स्टोर बना ‘क्लिनिक’! बिना डिग्री के इलाज का VIDEO वायरल, अफसर बोले- होगी जांच
दरअसल, वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मेडिकल स्टोर में दवा बेचते और मरीज को इंजेक्शन लगाते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद मामले की खबर प्रकाशित होने पर औषधि विभाग की टीम ने जांच शुरू की। औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने मेडिकल स्टोर पहुंचकर मामले की जांच की।

वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने दवा बेचने की बात स्वीकारी
निरीक्षक ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति मेडिकल स्टोर में काम करने वाला धोबलेश्वर यादव है। जिसने अपने कथन में दवा बेचना और मरीज को इंजेक्शन लगाना स्वीकार किया। जांच में मेडिकल एक्ट के नियम-शर्तों का उल्लंघन पाया गया।

मेडिकल के साथ अन्य दूसरी गतिविधियों का संचालन पाया गया, जिसके आधार पर मेडिकल स्टोर को सील कर संचालक को शो-कॉज नोटिस दिया गया है। उनसे पूछा गया है कि मेडिकल के लिए नियुक्त फार्मासिस्ट के बजाय गैर-डिग्रीधारी से दवा क्यों दिलाई गई और मेडिकल से लगे स्थान पर क्लिनिक का संचालन क्यों किया जा रहा है।
उच्च कार्यालय भेजी जाएगी रिपोर्ट
औषधि निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि नियंत्रक के निर्देश पर जांच की कार्रवाई की गई है। जांच की रिपोर्ट उच्च कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें



