Garuda Purana Advice: गरुड़ पुराण को सनातन धर्म के 18 महापुराणों में से एक माना गया है. गरुड़ पुराण में जीवन से लेकर मृत्यु और उसके बाद की स्थिति का विस्तार से वर्णन किया गया है. जीवन में कई तरह के लोग मिलते हैं, लेकिन जो लोग बुरे वक्त में साथ न दें, उनसे दूरी बनाना ही बेहतर होता है. गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसे पांच लोगों से दूर रहना चाहिए, जो आपके जीवन में सफलता पाने में बाधा बनते हैं.
Also Read This: इस तारीख को रखा जाएगा जया एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताई गई महिमा

Also Read This: 25 January 2026 Panchang : माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आज, दो शुभ योग का बन रहा संयोग… जानिए राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त
- गरुड़ पुराण के अनुसार, आलसी लोगों की संगति से हमेशा दूर रहना चाहिए. ऐसे लोग अपनी असफलताओं के लिए खुद जिम्मेदार होते हैं. कई बार वे अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर डालते हैं. इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना जरूरी है.
- गरुड़ पुराण कहता है कि केवल भाग्य के भरोसे चलने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए. ऐसे लोग कर्म करने से बचते हैं और दूसरों को भी ऐसा ही करने के लिए प्रेरित करते हैं. कहा जाता है कि बिना कर्म के भाग्य भी साथ नहीं देता.
- गरुड़ पुराण में बताया गया है कि समय बर्बाद करने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए. ऐसे लोग अपना कीमती समय बेकार की बातों और कामों में गंवाते हैं. वे कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाते और दूसरों का समय भी खराब करते हैं.
- गरुड़ पुराण के अनुसार, नकारात्मक सोच रखने वाले लोगों से हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए. ऐसे लोग सफलता के रास्ते में रुकावट बनते हैं. अगर आपके आसपास ऐसे लोग हैं, तो उनसे दूर रहना ही बेहतर है.
- कुछ लोग बेवजह ही सब कुछ होने का दिखावा करते हैं. ऐसे लोग यह केवल अपनी संतुष्टि के लिए करते हैं, लेकिन कई बार उनके दिखावे से दूसरों को ठेस पहुंचती है. इसलिए ऐसे लोगों से भी दूरी बनाए रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा 2026 पर बन रहे हैं कई शुभ योग: जानिए स्नान, दान और सत्यनारायण पूजा का महत्व
- हाईकोर्ट डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा : 28 जून को रायपुर के 35 केंद्रों में होगी परीक्षा, 9856 अभ्यर्थी होंगे शामिल
- लखनऊ अग्निकांड: CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को मिलेंगे 50 हजार
- डंपर की टक्कर से मजदूर की मौत: दो गंभीर घायल, तीनों युवक एक ही बाइक पर थे सवार
- जहानाबाद में बोल नहीं पाने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
- कतर गैस प्लांट में भीषण विस्फोट: भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायल, कई अब भी लापता

