नंगल। नगर कौंसिल नंगल के जल आपूर्ति संयंत्र में हाई प्रो-क्लोराइड गैस रिसाव की घटना में तीन गंभीर रुप से बीमार हुए हैं। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब मजोंवाल रोड पर बाबा उधो मंदिर के पास संयंत्र में कर्मचारी हाई प्रो-क्लोराइड के ड्रम लोड कर रहे थे। एक ड्रम से गैस रिसाव होने के कारण तीनों कर्मचारी अचानक प्रभावित हो गए।
प्रभावित कर्मचारियों को तुरंत नंगल के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उनके ऑक्सीजन स्तर में लगातार कमी देखी गई। स्थिति को गंभीर देखते हुए तीनों को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल नंगल की SMO प्रियंका ने बताया कि तीनों कर्मचारियों का ऑक्सीजन स्तर तेजी से गिर रहा था, इसलिए उन्हें बेहतर उपचार के लिए चंडीगढ़ भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। SDM नंगल सचिन पाठक ने घटनास्थल का दौरा किया और जानकारी एकत्र की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, गैस रिसाव ड्रम लोड करते समय हुआ। तीनों कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
- सीएम योगी ने चैत्र नवरात्रि मेले की तैयारियों का लिया जाएजा, व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
- UP डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल
- भागलपुर में SIA टीम और रैयतों के बीच संवाद, पावर प्लांट परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज
- ‘मेरी पत्नी को नहीं छोड़ना’, बार-बार मायके जाती थी महिला, पति ने किया सुसाइड, मौत से पहले बनाया Video
- Rajasthan News : भजनलाल सरकार का राजस्व रिकॉर्ड, एक साल में 7.10% की बढ़ोतरी, स्टाम्प ड्यूटी, GST और खनन से बढ़ी कमाई

