चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में भी बारिश का कहर बरस रहा है। बीते दिन हो रही बारिश के कारण लोग त्रस्त हो गए हैं। चंडीगढ़ और मोहाली समेत आसपास के इलाकों में बीती रात से लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते सुखना झील में पानी का स्तर फिर बढ़ गया। इस स्थिति को देखते हुए सुखना झील के दो फ्लड गेट तीन इंच तक खोले गए हैं।
झील का गेट खुलेन से बाद लोगों को सावधान रहने की अपील की गई। बता दें कि झील का जल स्तर 1162.40 फीट तक पहुंच गया था। जैसे ही झील का पानी 1163 फीट को पार करता है, फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं। इसके कारण घग्गर नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

जीरकपुर के मुबारकपुर क्षेत्र में पानी काजवे से ऊपर बह रहा है, जिस वजह से इस सड़क को बंद कर दिया गया है और आसपास की कॉलोनियों को खाली कराया गया है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुबह 11 बजे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।
- Vivid Electromech IPO Listing : मामूली तेजी के साथ लिस्टिंग, जानिए कितने प्रतिशत का मुनाफा हुआ ?
- पति-पत्नी को बंधक बनाकर लूट की सनसनीखेज वारदातः व्यापारी पति को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस
- Share Market Update : सेंसेक्स में 400 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 150 अंक फिसला, बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में बिकवाली
- CG News : 5000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में टॉयलेट नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- यह शर्मनाक, शिक्षा विभाग के सचिव से मांगा जवाब
- बैंक फ्रॉड का पर्दाफाश : अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, बैंककर्मियों से साठगांठ कर होल्ड खातों से निकाले थे 31 लाख रुपये
