गया। जिले में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मोमो विक्रेता रेहान ने अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया था। रेहान पर आरोप है कि वह फोन-पे के माध्यम से लड़कियों के मोबाइल नंबर हासिल करता था और फिर उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर अपना शिकार बनाता था। 2 जुलाई को पटना से गिरफ्तार किए गए रेहान ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
फोन-पे के जरिए बनता था शिकार
आठवीं पास रेहान गया के बांकेबाजार में मोमो की दुकान चलाता था। जब कोई लड़की उससे मोमो खरीदकर फोन-पे के जरिए भुगतान करती तो वह शातिराना तरीके से उनका नंबर हासिल कर लेता था। नंबर मिलने के बाद वह उनसे मीठी बातें कर विश्वास जीतता और धीरे-धीरे वीडियो कॉल के जरिए उन्हें जाल में फंसाता था। जो लड़कियां उसकी बातों में आ जाती थीं उन्हें वह अपना शिकार बनाता था।
बांकेधाम की पहाड़ियों को बनाया हवस का अड्डा
रेहान की क्रूरता यहीं खत्म नहीं होती थी। वह जाल में फंसी लड़कियों को बांकेधाम की पहाड़ियों पर ले जाता था। पुलिस पूछताछ में उसने कबूला है कि दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने से पहले वह सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं का सेवन करता था। इसके बाद वह बड़ी ही बेरहमी से सेल्फी स्टैंड का उपयोग करके खुद ही इस पूरी घिनौनी वारदात का वीडियो शूट करता था। उसने अब तक तीन लड़कियों के साथ रेप करने की बात स्वीकार की है जिनमें दो हिंदू समुदाय की और एक मुस्लिम समुदाय की है।
कैसे खुली पोल?
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक 15 वर्षीय पीड़िता के भाई ने हिम्मत दिखाई और 29 जून को बांकेबाजार थाने में पहली प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी रेहान को पटना से दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से 12 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें बरामद की हैं।
पुलिस अब इन वीडियो के जरिए अन्य पीड़ितों की पहचान करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मुस्लिम युवती की शादी के बाद हिंदू लड़कियों को अपना मुख्य निशाना बनाना शुरू किया था। फिलहाल रेहान पुलिस की हिरासत में है और मामले की सघन जांच जारी है।

