रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर को नई पहचान मिलेगी। Chhattisgarh State Industrial Development Corporation यानी CSIDC ने इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ashoka Buildcon Limited को जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के डेवलपमेंट के लिए Letter of Acceptance दिया है। कंपनी ने इस जानकारी को स्टॉक एक्सचेंज को भी सूचित किया है।
यह भी पढ़ें : स्कूल खुलने की तारीख बढ़ाने का आदेश फर्जी, मंत्री गजेंद्र यादव बोले – 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल
मिली जानकारी के मुताबिक, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानी PPP मोड पर विकसित किया जाएगा। इस मॉडल में सरकार जमीन और जरूरी मंजूरी देती है, जबकि निजी कंपनी निर्माण, फंडिंग और संचालन की जिम्मेदारी लेती है। CSIDC इस प्रोजेक्ट की नोडल एजेंसी होगी और Ashoka Buildcon डेवलपर की भूमिका निभाएगी। PPP मोड से प्रोजेक्ट में समयबद्धता और प्रोफेशनल मैनेजमेंट आने की उम्मीद है।
5 साल में पूरा होगा काम
कंपनी को CSIDC को 112.40 करोड़ रुपए का प्रीमियम देना होगा। ये राशि जमीन के लीज/अलॉटमेंट के बदले दी जाएगी। Letter of Acceptance मिलने के बाद अब Ashoka Buildcon को प्रोजेक्ट का Detailed Project Report तैयार करना होगा और निर्माण शुरू करना होगा। कंपनी के पास इसे पूरा करने के लिए 5 साल का समय है, यानी 2031 तक रायपुर में ज्वेलरी पार्क तैयार होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ को क्या फायदा
रायपुर में Gems & Jewellery Park बनने से स्थानीय कारीगरों, ज्वेलर्स और एक्सपोर्टर्स को एक संगठित प्लेटफॉर्म मिलेगा। अभी ज्यादातर ज्वेलरी यूनिट्स असंगठित तरीके से काम करती हैं। इस पार्क में कॉमन फैसिलिटी सेंटर, डिजाइन स्टूडियो, अस्सेइंग लैब, सिक्योरिटी और लॉजिस्टिक्स जैसी सुविधाएं होंगी। इससे उत्पादन की लागत कम होगी और गुणवत्ता बेहतर होगी।
पार्क के बनने से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है। हीरा, सोना और कीमती पत्थरों पर काम करने वाले कारीगरों को स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार की “मेक इन छत्तीसगढ़” नीति को भी इससे बल मिलेगा। रायपुर पहले से ही सराफा बाजार के लिए जाना जाता है, ऐसे में ये पार्क शहर को ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करेगा।
Ashoka Buildcon के लिए बड़ा ऑर्डर
Ashoka Buildcon इंफ्रास्ट्रक्चर, रोड और सिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की जानी-मानी कंपनी है। रायपुर का ये प्रोजेक्ट कंपनी के डायवर्सिफिकेशन प्लान का हिस्सा है। ज्वेलरी पार्क जैसे नॉन-रोड सेक्टर में एंट्री से कंपनी का रेवेन्यू बेस मजबूत होगा। स्टॉक मार्केट में भी इस खबर को पॉजिटिव माना जा रहा है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

