गुरुग्राम। हरियाणा में युवाओं को नौकरी तलाशने वालों के बजाय रोजगार देने वाला उद्यमी बनाने की दिशा में सरकार अपनी कोशिशों को आगे बढ़ा रही है। इसी उद्देश्य से गुरुग्राम विश्वविद्यालय में शुक्रवार को Gen-H स्टार्टअप समिट–युवा उद्यमी चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब 400 युवा इंटरप्रेन्योर (उद्यमी) अपने कारोबारी विचार, नवाचार और स्टार्टअप मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। उनके साथ स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़े युवा उद्यमी, निवेशक और उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में यह मंच युवाओं को अपने विचार सीधे निवेशकों और सरकार के सामने रखने का अवसर देगा।
सरकार की कोशिश इस आयोजन के जरिए ऐसा इकोसिस्टम (व्यवस्था) तैयार करने की है, जहां किसी युवा के पास नया कारोबारी विचार है तो उसे आगे बढ़ाने के लिए केवल पूंजी ही नहीं, बल्कि मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग भी उपलब्ध हो सके। सम्मेलन में युवा उद्यमियों को अपने स्टार्टअप की संभावनाएं और उनके जरिए रोजगार व आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की क्षमता प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।
Gen-H समिट को हरियाणा में युवा उद्यमिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें निवेशकों और उद्योग जगत की भागीदारी से नए स्टार्टअप को बाजार, निवेश और विशेषज्ञ मार्गदर्शन से जोड़ने की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।
कार्यक्रम का मुख्य फोकस युवाओं के नए विचारों को व्यावहारिक कारोबारी अवसर में बदलने और उन्हें सरकारी सहयोग तथा निजी निवेश से जोड़ने पर रहेगा।
- गोपालगंज में पुलिस वैन और ट्रेलर की टक्कर में होमगार्ड जवान की मौत, परिजनों में कोहराम
- गुजरात में मौसम का मिज़ाज: आज भी सताएगी गर्मी, 13 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं
- टीवी डिबेट में सपा प्रवक्ता पर जातिसूचक टिप्पणी से विवाद, संगीत कुमार रागी ने मांगी माफी
- ट्रंप का सूपड़ा साफः यूएस मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी हारी, दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स को बहुमत, अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीकारी हार
- भोपाल में बीजेपी की पदयात्रा पर गरमाई सियासत! नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूछा- ‘त्योहारी सीजन में बाजार से रैली निकालने पर क्या अब व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा?’

