शब्बीर अहमद, भोपाल। दिल्ली के जंतर मंतर में Gen-Z प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश और देश की सियासत का केंद्र अब युवा बन चुके हैं। राजनीतिक दल अब युवाओं को फोकस रख रणनीति बनाने में जुटे हैं। संघ, भाजपा के साथ अब कांग्रेस ने भी मध्य प्रदेश में बड़े कार्यक्रम की तैयारी की है।

मध्यप्रदेश में Gen-Z सियासत का केंद्र बन गया हैं। भारतीय जनता पार्टी, संघ और कांग्रेस ने रणनीति बदल दी है। किसान से पहले अब युवाओं पर ज्यादा फोकस है। बीजेपी में संगठन, सरकार और संघ ने संभाला मोर्चा है। तीन मोर्चा पर Gen-Z फैक्‍टर पर जोर दिया जा रहा है। बड़े कार्यक्रम, अभियान में विशेष फोकस है। समरसता से जेन जी को साधने की कवायद की जा रही है।

आरएसएस पर Gen-Z फैक्‍टर!

संगठन ने युवा मोर्चा को अलर्ट किया है। ABVP जेन जी को साधने में जुटा हुआ है। जेन जी के हिसाब से प्रोग्राम बन रह है। Gen-Z से संवाद बढ़ाने का प्‍लान है। युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 20 सितंबर को भोपाल में कार्यक्रम होंगे। सरकार का फोकस युवाओं पर रहेगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2027 को युवा वर्ष घोषित किया है।

बीजेपी ने कही ये बात

बीजेपी के राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी संगठन और सरकार समरसता संकल्प अभियान के तहत जेन जी से भी संपर्क करेगी। इसके लिए हॉस्टल, कॉलेज और तमाम शैक्षणिक संस्थाओं तक पहुंचने की कोशिश रहेगी। इतना ही नहीं 20 सितंबर को भोपाल में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले युवा संवाद कार्यक्रम में Gen-Z से रूबरू होंगे। भोपाल के अलावा इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी युवाओं के बीच पहुंचकर संवाद करेंगे। बीजेपी पार्टी की कोशिश है की जेन जी पर फोकस करते हुए कार्यक्रम किए जाये। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी जेन जी के लिए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने की बात कह चुके हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव भी साल 2027 को युवाओं के लिए समर्पित करने का ऐलान कर चुके हैं।

कांग्रेस भी कार्यक्रम करने कर रही तैयारी

संघ और बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी Gen-Z को लेकर कार्यक्रम करने की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड और राजस्थान के बाद अब मध्य प्रदेश में भी छात्रों की गूंज कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें राहुल गांधी छात्रों से संवाद करेंगे। जबलपुर में राहुल गांधी छात्रों के गूंज कार्यक्रम को संबोधित कर सकते हैं। कार्यक्रम को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी को एक प्रस्ताव भेजा है। हरी झंडी मिलने के बाद तारीख की घोषणा की जाएगी।

दिल्‍ली में जेन जी के आंदोलन के आगे केंद्र सरकार को झुकना पड़ा था, अब दिल्‍ली जैसी स्‍थिति बीजेपी शासित किसी दूसरे राज्‍यों में ना बने, इसलिए संगठन, सरकार और संघ तीनों अलर्ट मोड पर है। अब जेन जी को साधने की तैयारी तकनीक से लेकर हर स्तर पर की जा रही है। तीनों मोर्चों का मकसद यही है कि जेन जी के बीच बीजेपी को लेकर एक पॉजीटिक माहौल बनाया जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m