गर्मियों में स्किन को फ्रेश, हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए नेचुरल फ्रूट फेशियल बहुत ही अच्छा और सुरक्षित विकल्प है. ये केमिकल-फ्री होते हैं और त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. बहुत लोग इसके लिए पार्लर जाते हैं और वहाँ महँगे ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन घर पर भी आप बहुत आसानी से ये नेचुरल फेशियल कर सकते हैं. आज हम आपको कुछ बेहतरीन फ्रूट फेशियल के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से ट्राई कर सकती हैं.

आम फेशियल

कैसे बनाएं-पके हुए आम का पल्प लें, उसमें थोड़ा सा शहद और दही मिलाएं. फायदा-स्किन को डीप मॉइस्चराइज करता है और सन टैन कम करता है.

तरबूज फेशियल

कैसे बनाएं-तरबूज का रस निकालकर उसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं. फायदा-स्किन को ठंडक देता है और पसीने से होने वाली जलन को कम करता है.

केला फेशियल

कैसे बनाएं-केले को मैश करके उसमें शहद और दूध मिलाएं. फायदा-ड्राय स्किन के लिए बेहतरीन, त्वचा को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है.

स्ट्रॉबेरी फेशियल

कैसे बनाएं-स्ट्रॉबेरी को मैश करके उसमें दही मिलाएं. फायदा-स्किन को एक्सफोलिएट करता है और ऑयल कंट्रोल करता है.

नींबू और शहद फेशियल

कैसे बनाएं-नींबू का रस और शहद मिलाकर लगाएं. फायदा- स्किन को ब्राइट करता है और दाग-धब्बे हल्के करता है.
ध्यान रखें-ज्यादा संवेदनशील स्किन पर कम मात्रा में इस्तेमाल करें.

फेशियल करने का सही तरीका

  1. सबसे पहले चेहरे को अच्छे फेस वॉश से साफ करें.
  2. हल्का स्क्रब करें ताकि डेड स्किन हट जाए.
  3. चुना हुआ फ्रूट पैक 15–20 मिनट तक लगाएं.
  4. ठंडे पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं.

जरूरी टिप्स

  1. हमेशा ताजे फल ही इस्तेमाल करें.
  2. हफ्ते में 1–2 बार ही फेशियल करें.
  3. बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं.
  4. पहले पैच टेस्ट करें (एलर्जी से बचने के लिए).