Dharm Desk :- खराब खानपान और अनियमित जीवनशैली के कारण आजकल पेट से जुड़ी कई तरह की समस्याएं आम हो गई हैं। जिनमें पेट में कीड़े होना भी एक बड़ी परेशानी है। पेट के कीड़े न केवल पाचन तंत्र को कमजोर करते हैं बल्कि ये शरीर को कमजोर कर देते हैं। कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं को जन्म देते हैं। इस समस्या से बच्चों से लेकर बड़े तक सभी परेशान रहते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह की महंगी दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन बहुत बार घरेलू और प्राकृतिक उपाय ज्यादा सुरक्षित और असरदार साबित होते हैं।यह देसी उपाय पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका असर बहुत तेजी से होता है।

अमरूद के पत्ते और लहसुन से जुड़ा घरेलू उपाय
इस घरेलू नुस्खे को बनाने और उपयोग करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। जिसे आसानी से घर पर अपना सकते हैं। इस नुस्खे को तैयार करने के लिए सबसे पहले अमरूद का एक साफ और ताजा पत्ता लें।इसके बाद उस अमरूद के पत्ते के ऊपर लहसुन की एक कली, एक लौंग, एक छोटी इलायची और एक चुटकी नमक रख ले। अब इन सभी सामग्रियों को पत्ते के अंदर रखकर उसे पान की तरह अच्छी तरह से मोड़कर लपेट लें ताकि कोई भी सामान बाहर न निकले। इसके बाद इसे अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं और उसका रस धीरे-धीरे पिएं। यदि इस प्रक्रिया को महीने में दो बार सही तरीके से किया जाए तो पेट में चाहे कितने भी कीड़े क्यों न हों वे मर कर मल के रास्ते आसानी से बाहर निकल आएंगे। इस असरदार उपाय को नियमित रूप से अपनाने के बाद आपके पेट में दोबारा कभी कीड़े पैदा नहीं होंगे और आपका पाचन तंत्र भी पूरी तरह से स्वस्थ रहेगा।

