पटियाला। पंजाब में बारिश का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण बादशाहपुर में घग्गर नदी के सभी गेज खतरे के स्तर पर पहुंच गए हैं। इसके चलते हरचंदपुरा और बादशाहपुर के ऊपरी हिस्सों में पानी एकत्र हो रहा है। इस कारण गांव हरचंदपुरा, बादशाहपुर, अरनेटू, रसौली, शुतराणा, जोगेवाल, गुलाहड़, पैंद, सधारणपुर, सिउना आदि गांवों के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी/एडवाइजरी जारी की गई है।
हालात को देखते हुए इन गांवों के निवासियों से अपील की गई है कि वे तुरंत अपने घर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। पानी का स्तर बढ़ने के साथ ही खेतों और घरों में पानी भरने की समस्या देखी जा रही है। जिला प्रशासन की टीमें हर जगह पर अपनी नजर बनाए हुए है। टीम को किसी भी स्थिति में लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए कहा गया है। लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने, प्रशासन का सहयोग करने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई है।

राहत केंद्र हुए स्थापित प्रशासन की ओर से राहत केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जहां किसी भी स्थिति में मदद ली जा सकती है। किसी भी आपात स्थिति में पात्रां के कंट्रोल रूम नंबर 01764-243403 या पटियाला जिले के कंट्रोल रूम नंबर 0175-2350550 और 2358550 पर संपर्क किया जा सकता है।
- Odisha News : घर में अवैध तरीके से पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट, 2 महिला समेत 6 घायल
- सपा को मजबूत बनाकर भाजपा का…अखिलेश यादव का भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर बोला हमला, लगाए गंभीर आरोप
- IPL 2026 : चेपॉक में CSK ने पंजाब किंग्स को 210 रन का दिया लक्ष्य, म्हात्रे ने बनाए 73 रन, वैशाख को मिले 2 विकेट
- स्वास्थ्य विभाग में सवा करोड़ का घोटाला! फर्जी बिल बनाकर भुगतान करने के आरोप, स्टोर कीपर सस्पेंड, CMHO दफ्तर से हटाए गए 2 कर्मचारी
- जमुई: धू-धूकर अचानक जलने लगी सड़क किनारे खड़ी 3 कारें, समय पर पहुंचकर भी आग नहीं बुझा पाई फायर ब्रिगेड की गाड़ी

