पटियाला। पंजाब में बारिश का कहर लगातार जारी है। भारी बारिश के कारण बादशाहपुर में घग्गर नदी के सभी गेज खतरे के स्तर पर पहुंच गए हैं। इसके चलते हरचंदपुरा और बादशाहपुर के ऊपरी हिस्सों में पानी एकत्र हो रहा है। इस कारण गांव हरचंदपुरा, बादशाहपुर, अरनेटू, रसौली, शुतराणा, जोगेवाल, गुलाहड़, पैंद, सधारणपुर, सिउना आदि गांवों के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी/एडवाइजरी जारी की गई है।
हालात को देखते हुए इन गांवों के निवासियों से अपील की गई है कि वे तुरंत अपने घर खाली करके सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। पानी का स्तर बढ़ने के साथ ही खेतों और घरों में पानी भरने की समस्या देखी जा रही है। जिला प्रशासन की टीमें हर जगह पर अपनी नजर बनाए हुए है। टीम को किसी भी स्थिति में लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए कहा गया है। लोगों को किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने, प्रशासन का सहयोग करने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई है।

राहत केंद्र हुए स्थापित प्रशासन की ओर से राहत केंद्र भी स्थापित किए गए हैं, जहां किसी भी स्थिति में मदद ली जा सकती है। किसी भी आपात स्थिति में पात्रां के कंट्रोल रूम नंबर 01764-243403 या पटियाला जिले के कंट्रोल रूम नंबर 0175-2350550 और 2358550 पर संपर्क किया जा सकता है।
- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय पर धोखाधड़ी का आरोप: FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे बी ऑप्टोमेट्री के छात्र, NSUI ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
- चोरों का बदला ट्रेंड, सोना-चांदी छोड़ ‘भैंस’ बनी न्यू फ्रेंड! खौफ में किसान, जगकर कट रही रातें
- केन-बेतवा लिंक परियोजना: प्रभावित किसानों से मिलने पहुंचे उमंग सिंघार, आंदोलन को समर्थन देने का किया ऐलान
- खबर का असर : करंट कांड में कलेक्टर का एक्शन, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, CMHO-BMO सहित संबंधित डॉक्टर को थमाया नोटिस
- Mahadev Online Betting App Case: ED की बड़ी कार्रवाई, EbixCash का चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार

