घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थिति में एक नर्स की लाश मिली है. ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि नर्स ने टॉवल से सुसाइड किया. ये नर्स मूलतः बालासोर की रहने वाली बताई जा रही है.
शुक्रवार को कटक में एक नर्स का शव (Body) उसके किराए के मकान (Rented House) में रहस्यमय परिस्थितियों (Mysterious Circumstances) में पाया गया. सूत्रों के अनुसार, वह कटक के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में नर्स (Nurse) के रूप में काम करती थी और उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष थी. वह बालासोर (Balasore) की रहने वाली थी.

जानकारी के अनुसार, वह अपने बाथरूम (Bathroom) में लटकी हुई पाई गई. सूत्रों ने बताया कि उसने Towel को फंदे के रूप में इस्तेमाल कर आत्महत्या (Suicide) की. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मृतका के परिवार वालों को सूचित कर दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक वे नर्स की मोबाइल डिटेल खंगाल रही है, जिससे ये आत्महत्या की वजह सामने आ सके. वहीं पुलिस नर्स के दोस्तों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- CG Transfer Breaking : सामान्य प्रशासन विभाग में 38 अनुभाग अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट
- ‘ये तुम्हारे पिताजी का देश नहीं…’, केजरीवाल का प्रवेश वर्मा पर हमला, AAP ने की FIR की मांग
- Ai+ ने लॉन्च किए तीन नए डिवाइस, 9,999 रुपये से शुरू कीमत, 5G टैबलेट भी शामिल
- पितृपक्ष में मंगलवार के दिन जरूर करें ये 4 काम, इस बार महाभरणी श्राद्ध का विशेष संयोग…
- पठानकोट में शिवसेना नेता के भाई की संदिग्ध हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव; सिर-गले पर चोट के निशान


