श्री मुक्तसर साहिब : श्री मुक्तसर साहिब में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में एक ताजा मामला मलोट-श्री मुक्तसर साहिब रोड पर स्थित गांव महिराजवाला का सामने आया है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर में लाखों की चोरी की. इस वरदत में घर से लाखों रुपये और भारी मात्रा में सोना चोर लेकर फरार हो गए. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित हरमनप्रीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह (निवासी गांव महिराजवाला) ने बताया कि 10 और 11 जुलाई की दरमियानी रात वह और उनका परिवार घर में सो रहा था. इसी दौरान गली के साथ लगती बाहर वाली दीवार फांदकर कुछ अज्ञात युवक घर के अंदर घुस आए. इतना ही नहीं कमरे में रखी अलमारी का लॉकर लॉक था जिसे चोर ने बड़ी चहलकी से तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी व सोना चोरी कर लिया.
पीड़ित के मुताबिक यह घटना रात करीब 2:30 बजे की है जब अचानक आवाज के कारण उनकी नींद खुल गई, इस दौरान ही उन्होंने देखा तो चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर घर की दीवार फांदकर फरार हो रहे थे. इसके बाद परिवार ने तुरंत पूरे सामान की जांच की तो पता चला कि अलमारी के अंदर बने लॉकर से 1 लाख रुपये नकद और करीब 10 तोला सोना गायब था, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए थे. घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस टीम, जिसकी अगुवाई हवलदार गुरजोत सिंह कर रहे थे मौके पर पहुंची. पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
- भारतीय मूल की नीला बनीं स्वीडन की सांसद, महाराष्ट्र के राजनीतिक परिवार से रखती हैं संबंध, स्टॉकहोम सिटी से जीती
- पानी मांगने के बहाने घर में घुसे अपराधी, 70 वर्षीय बुजुर्ग के सिर में मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार
- रिसाइक्लिंग प्लांट में गंदगी का आलम: कचरा खाकर फूड पॉइजनिंग का शिकार हो रहे गोवंश, दुर्गंध से लोग परेशान
- सो रहे बुजुर्ग को लात और डंडों से पीटते रहे बच्चे! उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिर के बाहर शर्मनाक करतूत; VIDEO आया सामने
- जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौतः सीनियर डॉक्टर नदारद, परिजनों का सवाल- ‘गलत इंजेक्शन या लापरवाही?’ प्रबंधन ने साधी चुप्पी



