अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के कुछ नेताओं के लगातार बयानों और अनुशासनहीनता से नाराज होकर यह फैसला लिया गया है।
इस बार में जब मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया।
जानकारी के अनुसार ज्ञानी ने एक मीटिंग के दौरान यह इस्तीफा दिया है। बड़ी बात यह है कि जिस मीटिंग में उन्होंने इस्तीफा दिया उसी दौरान उनका यह फैसला नामंजूर कर दिया गया, लेकिन उनके इस फैसले से सभी चकित हैं। पार्टी के साथ साथ अन्य राजनीतिक दलों में भी यह चर्चा का विषय है।

ज्ञानी ने कहा अनुशासन की कमी
ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मीटिंग के दौरान अपना इस्तीफ़ा देते हुए कहा कि पार्टी की पार्टी के सदस्य लगातार अनुशासनहीनता कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी सदस्यों के बयानों पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासन की कमी है, जिससे पंथक एकता को नुकसान पहुंच रहा है। उन्हें कहा कि उन्हें कभी भी पार्टी प्रेसिडेंट बनने की इच्छा नहीं थी और अब भी इस पद पर बने रहने की उनकी कोई इच्छा नहीं है।
- सोनिया-राहुल पर अपमानजनक पोस्ट व्हाट्सऐप ग्रुप में करना पड़ा भारी, 85 वर्षीय बुजुर्ग के खिलाफ FIR दर्ज
- विधायक विश्रामगृह कांड में नया ट्विस्ट: आधे घंटे के लिए मांगी गई थी चाबी, केयरटेकर का सनसनीखेज दावा
- हादसे की भेंट चढ़ी खुशियांः ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार 2 भाइयों को मारी ठोकर, एक की उखड़ी सांसें, दूसरा लड़ कहा जिंदगी की जंग
- ‘अखिलेश यादव खुद को हिंदू…’ किस बात पर मंत्री जयवीर सिंह ने कसा तंज
- मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने की भाई दूज पर छुट्टी की मांग; शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
