चंडीगढ़। श्री हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी बनाए गए ज्ञानी रघबीर सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कमेटी के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने एसजीपीसी में चल रही खींचतान का शिकार हो रहने की आशंका जताई है।
आपको जानकारी हो कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पद से हटाकर श्री हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी बनाया गया है, लेकिन अब उन्हें आशंका है कि एसजीपीसी उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और उनका पक्ष जाने के बिना ही अब हेड ग्रंथी के पद से भी हटा सकती है। याचिका में उन्होंने आग्रह किया है कि एसजीपीसी के अध्यक्ष, सचिव और प्रबंधक को उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अनुचित या पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने से रोका जाए।

याचिकाकर्ता का आरोप है कि उसी आदेश से प्रभावित पक्षों को संतुष्ट करने के उद्देश्य से एसजीपीसी की ओर से मार्च 2025 में उनको जत्थेदार पद से हटाने के बाद श्री हरिमंदिर साहिब का हेड ग्रंथी नियुक्त किया गया था लेकिन अब यहां भी वह षड्यंत्र का शिकार हो रहे हैं। अब यह मामला हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए कल यानी एक जुलाई 2025 को सूचीबद्ध है।
- छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान पर भूपेश बघेल का भाजपा पर कड़ा प्रहार, बोले- इन्हें छत्तीसगढ़ से नहीं, यहां की खदानों से है मतलब
- IIIT के महिला हॉस्टल में छात्रा की मौत: थर्ड ईयर की वैष्णवी ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही कारणों की जांच
- मध्य प्रदेश से गुरुग्राम पहुंच रही थी हथियारों की खेप, 8 पिस्टल और 16 मैगजीन के साथ दो गिरफ्तार
- तिरंगे में लिपटा लौटा गांव का लाड़ला, बेटे को आखिरी बार देख बिलख पड़े माता-पिता; हत्यारों को फांसी और CBI जांच की मांग
- झोटा हत्याकांड: 21 दिन बाद भी धरना जारी, कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने परिवार से की मुलाकात
