मोहाली। पंजाबी संगीत जगत की प्रसिद्ध शख्सियत, लेखक एवं गायक गिल रौंता से जुड़ी अहम खबर सामने आई है, वह अकाली दल ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल हो गए. पार्टी में आने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से लोगों के बीच रहकर उनकी आवाज उठाने का प्रयास करेंगे.
जानकारी मिली है कि रौता ने कार्यकारी अध्यक्ष बापू तरसेम सिंह, वरिष्ठ नेता एवं दाखा विधायक मनप्रीत सिंह इयाली और लोकसभा सदस्य भाई सरबजीत सिंह खालसा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान मनप्रीत सिंह इयाली और गिल रौंता ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए पार्टी की आगामी गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने की बात कही है.
इस दौरान मनप्रीत सिंह इयाली ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों का संगठन के साथ जुड़ना सकारात्मक पहल है. पार्टी का उद्देश्य पंजाबियों की भावनाओं और लोगों की उम्मीदों की आवाज को मजबूती से उठाना है. वहीं गिल रौंता ने कहा कि वह पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत से जुड़े मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता देते रहे हैं.
- एक चोरी और 4500 घर बेहाल! जल जीवन मिशन के ट्यूबवेल से सामान पार, पानी सप्लाई ठप, अपराधियों में खाकी का खौफ खत्म!
- सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: चुने हुए प्रतिनिधि पुलिस, प्रशासन या कोर्ट की भूमिका नहीं निभा सकते
- आराधना मिश्रा के यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अजय राय बोले- मरते दम तक राहुल गांधी का साथ नहीं छोड़ूंगा
- जाट समाज स्वाभिमान से समझौता नहीं करेगा: 2016 के आंदोलन की याद दिला कुलदीप फौगाट ने क्या कहा?
- सुबह नींद खुलते ही कमर और शरीर में महसूस होती है जकड़न? रोज करें ये आसान योगासन, मिलेगी राहत

