Giriraj Singh: बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व की यूपीए सरकार को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिल्ली में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, पहले UPA सरकार में देश के विभिन्न भागों में बम ब्लास्ट होता था, लेकिन आज पत्थरबाजी खत्म हो गई, उग्रवादियों की समाप्ति हो रही है। अब देश में कुछ ऐसे तत्व जो गलत कर रहे हैं, वो पकड़े जा रहे हैं।

साथ ही जेएनयू में लेफ्ट विंग ग्रुप्स और ABVP वर्कर्स के बीच हुए कथित झड़प पर गिरिराज सिंह ने कहा कि, JNU के छात्र जो वामपंथी विचार को नहीं मानते, उनको मारते हैं। उन्होंने कल भी वही किया, जो गैर वामपंथी बच्चे थे, उनपर प्रहार किया। उनपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

दरअसल जेएनयू में कल रविवार देर रात छात्रों के 2 गुटों की आपस में झड़प हो गई। कहा जा रहा है कि छात्र कैंपस के स्कूल एरिया में पढ़ाई कर रहे थे, तभी वाम दलों से जुड़े ग्रुप ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला किया, जबकि वाम दलों का कहना है कि हमला ABVP की ओर से किया गया। छात्रों के दोनों अलग-अलग गुटों ने एक दूसरे पर मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप लगाया है।

छात्र गुटों के बीच हुई पथराव और झड़प की घटना के बाद 12 से 14 छात्रों के घायल होने की खबर है, जिन्हें इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- ‘हड़ताल समस्या का समाधान नहीं’, राजस्व कर्मचारियों से मुलाकात के बाद बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, काम पर लौटने का दिया निर्देश