संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में युवती की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। 19 साल की युवती ने शादी से एक महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। 

पूरी घटना लटेरी तहसील के मुरवास थाना अंतर्गत ग्राम रुसल्ली साहू की है। भावना नाम की युवती का उतर प्रदेश के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन उसकी शादी गुना के एक युवक से तय हो गई थी। दोनों की आगामी 4 मई को शादी भी होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही युवती को पड़ोसी से हुआ इश्क: युवक ने शादी का झांसा देकर बनाए संबंध फिर किया इनकार, पीडिता ने लगाए दुष्कर्म के आरोप

युवती ने शादी से पहले अपने प्रेमी से फोन पर बात की थी। बातचीत के फौरन बाद प्रेमी ने भावना की भाभी को फोन कर किसी अनहोनी की आशंका जताई। जिसके बाद भाभी उसके कमरे में गई जहां भावना फंदे पर लटकी हुई पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

एक तरफ परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे और घर में मंगल गीतों की गूंज होने वाली थी, वहीं इस आत्मघाती कदम ने पूरे गांव और परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, प्रेमिका से बात करने पर भड़का पति, डीजल उड़ेलकर की जिंदा जलाने की कोशिश

पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल्स और चैट खंगाली जा रही है, ताकि आत्महत्या के सही कारणों और प्रेमी की भूमिका का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m