पंकज श्रीवास्तव, छपरा। सारण जिले के दाऊदपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरा इलाका देर तक हाई वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बना रहा।
प्रेमी से विवाद के बाद टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका
बताया जा रहा है कि युवती का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था। इसी संबंध को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके बाद आक्रोशित युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़कर वह लगातार अपनी बात मनवाने की जिद पर अड़ी रही, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
काफी मशक्कत के बाद नीचे उतरी युवती
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान परिजन और स्थानीय लोग भी उसे मनाने में जुटे रहे। घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।
हालांकि, पुलिस की सूझबूझ से किसी तरह की अनहोनी टल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
ऐसे मामलों में हुई है बढ़ोत्तरी
गौरतलब है कि बिहार में इन दिनों ऐसी काफी खबरें देखने को मिली हैं, जहां प्रेमी और प्रेमिका शादी की बात और आपसी विवाद को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। बीते दिनों मोतिहारी जिले के पशुरामपुर गांव से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां प्रेमी के साथ शादी की मांग पर अड़ी एक प्रेमिका मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई थी, दरअसल दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के थे और एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के घरवाले इस बात को लेकर राजी नहीं थे, जिसके बाद युवती मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई थी।
ये भी पढ़ें- ‘तो सत्तू-झालमुड़ी की बात नहीं करते तेजस्वी’, नेता प्रतिपक्ष ने PM पर उठाया सवाल तो भड़के विजय सिन्हा
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

