पंजाब से दिल्ली जा रही ट्रेन में उसे समय सनसनी फैल गई, जब बाथरूम में एक लड़की का शव मिला ट्रेन में सभी यात्री डर और भय में सहम गए किसी को यह नहीं समझ आ रहा है कि आखिर लड़की की मौत कैसे हुई है।
चलती ट्रेन में एक लड़की की हत्या का मामला सामने आने से रेल विभाग के हड़कंप मच गया है, लोग रेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आपको यह जानकर बहुत हैरान भी होगी कि लड़की का शव बाथरुम में मिला है। यह ट्रेन फाजिल्का से दिल्ली की ओर जा रही है। ट्रेन जैसे ही नाभा के धबलान स्टेशन पर पहुंची है तो काफी शोर मच गया है, इस दौरान ही एक पैसेंजर ने जानकारी दी कि एक लड़की बाथरूम में गिरी हुई है। देखने पर बाथरुम में लड़की का शव मिला है।

हालांकि घटना की जानकारी होते ही मौके पर ही रेलवे पुलिस पहुंच गई और उन्होंने लड़की की हत्या की आंशका भी जाहिर की। लड़की की उम्र 24 साल थी और उसके माथे और गले पर भी चोट के निशान नजर आए हैं। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल रेलवे पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। अलग-अलग पुलिस स्टेशनों पर लगे हुए कैमरे भी देखे जा रहे हैं। कैमरों के जरिए पता लगाया जा रहा है कि लड़की कौन से स्टेशन से ट्रेन में चढ़ी थी और उसके साथ उस दौरान कौन मौजूद था।
- दिल्ली की 7 सरकारी कॉलोनियों की बदलेगी सूरत, बनेंगे 21,000 से ज्यादा नए फ्लैट्स, जानें मोदी सरकार का पूरा प्लान
- टी-20 विश्वकप में भारत की जीत के लिए मिर्ची का अनुष्ठान: बगलामुखी मंदिर में 51 बटुकों ने की पूजा, सांसद ने यज्ञ में दी मिर्ची की आहुति
- पटना में इतिहास रचेगी हेरिटेज टनल, दो म्यूजियमों को जोड़ने वाली देश की पहली सुरंग
- ‘हम मंदिर में खड़े हैं और हमें प्रसाद ही नहीं मिल रहा’: BJP विधायक बोले- कई जगह ‘सिलेक्टेड’ अधिकारी ‘इलेक्टेड’ जनप्रतिनिधियों पर हावी
- बात छोटी, कांड बड़ाः बाइक हटाना युवक को पड़ा भारी, फिर दबंगों ने जमकर बरसाए लात-घूसे, क्रूरता का Video वायरल
