Global Firepower Military Index 2026: ग्लोबल फायरपावर ने 2026 की मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग जारी की है। इसमें 145 देशों की सैन्य ताकत का आकलन 60 से ज्यादा मानकों के आधार पर किया गया है। 2026 की रैंकिंग में अमेरिका ने एक बार फिर दुनिया की सबसे ताकतवर सेना का तमगा बरकरार रखा है। अमेरिका का PwrIndx स्कोर 0.0741 रहा और वह 2005 से लगातार पहले नंबर पर बना हुआ है। दूसरे नंबर पर रूस रहा, जिसका स्कोर 0.0791 दर्ज किया गया, जबकि चीन 0.0919 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

पाकिस्तान के लिए यह साल निराशाजनक रहा है। वह 2024 में नौवें स्थान पर था, 2025 में 12वें नंबर पर फिसला और अब 2026 में 0.2626 स्कोर के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ जर्मनी ने बड़ी छलांग लगाई है। जर्मनी 2024 में 19वें नंबर पर था और अब 2026 में 12वें स्थान पर पहुंच गया है, जो उसकी सैन्य क्षमताओं में बड़े सुधार को दिखाता है।

वहीं यूनाइटेड किंगडम यानी ब्रिटेन की रैंकिंग में गिरावट आई है और वह आठवें नंबर पर खिसक गया है। पिछले दो सालों में वह छठे स्थान से धीरे-धीरे नीचे आया है। इटली ने अपनी 10वीं रैंक बरकरार रखी है और उसका PwrIndx स्कोर 0.2211 रहा, जिससे टॉप-10 की सूची पूरी होती है।

जानें भारत कौन से नंबर पर है?

भारत और दक्षिण कोरिया ने टॉप-5 में अपनी जगह बनाए रखी है और इस तरह शीर्ष पांच देशों की रैंकिंग पिछले साल जैसी ही बनी हुई है। फ्रांस ने इस बार छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल किया है। फ्रांस 2025 में सातवें और 2024 में 11वें नंबर पर था, यानी लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। जापान भी एक पायदान ऊपर चढ़कर 2026 में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

यहां देखें लिस्ट

रैंकदेशक्षेत्रपावर इंडेक्स स्कोर2025 की तुलना
1संयुक्त राज्य अमेरिकाउत्तरी अमेरिका0.07412005 से नंबर 1
2रूसपूर्वी यूरोप0.0791कोई बदलाव नहीं
3चीनपूर्वी एशिया0.0919कोई बदलाव नहीं
4भारतदक्षिण एशिया0.1346कोई बदलाव नहीं
5दक्षिण कोरियापूर्वी एशिया0.1642कोई बदलाव नहीं
6फ्रांसपश्चिमी यूरोप0.17987वें से ऊपर आया
7जापानपूर्वी एशिया0.18768वें से ऊपर आया
8यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)पश्चिमी यूरोप0.18816वें से नीचे गया
9तुर्कियेमध्य पूर्व0.1975स्थिति स्थिर
10इटलीदक्षिणी यूरोप0.2211कोई बदलाव नहीं

इस आधार पर होता है चयन

ग्लोबल फायरपावर के मुताबिक, किसी भी देश के लिए परफेक्ट PwrIndx स्कोर 0.0000 माना जाता है, लेकिन मौजूदा फॉर्मूले के तहत ऐसा स्कोर हासिल करना हकीकत में संभव नहीं है। नियम ये है कि जितना छोटा PwrIndx स्कोर होगा, उस देश की पारंपरिक सैन्य ताकत उतनी ही ज्यादा मानी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m