शिखिल ब्यौहार, भोपाल। राजधानी भोपाल में RSS और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ी साध्वी रंजना से मारपीट की गई है। असामाजिक तत्वों ने उन पर जानलेवा हमला किया और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद हिंदू संगठन ने जमकर बवाल मचाया।
यह भी पढ़ें: बदमाशों का आतंक: ब्यूटी पार्लर वाली महिला के घर पर हमला, थार कार क्षतिग्रस्त, की हवाई फायरिंग; मुख्य आरोपी बंटी यादव व बेटे फरार, भाई-बहन गिरफ्तार
दरअसल, मिसरोद थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने ओवरटेक करने के दौरान साध्वी रंजना की कार को ठोकर मार दी। साध्वी ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उनसे अभद्रता की और हमला करना शुरू दिया।
विरोध में हिंदूवादी संगठन थाना पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसी तरह की स्थिति बनने से रोकने के लिए मौके पर संभाग के तीनों थाने के अलावा गोविंदपुरा, शाहपुरा समेत पुलिस कंट्रोल से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंच गया।

