अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को होने वाली कई परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय पंजाब में 26 मई को होने वाले नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनावों के चलते लिया गया है. यूनिवर्सिटी के इस निर्णय से हजारों विद्यार्थियों पर सीधा असर पड़ेगा.
आपको बता दें कि यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इंचार्ज परीक्षा डॉ. कमलेश गुलेरिया ने ये आदेश जारी किया.अधिसूचना के अनुसार यूनिवर्सिटी से संबद्ध कालेजों, निजी परीक्षार्थियों, यूनिवर्सिटी कांस्टीट्यूट कालेजों और एसोसिएट संस्थानों की 26 मई को होने वाली सभी थ्योरी परीक्षाएं अब 11 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र पहले की तरह ही रहेंगे. केवल परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है. कैंपस में विभागाध्यक्ष अलग से तिथियां घोषित करेंगे.
छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संशोधित कार्यक्रम और अन्य जरूरी जानकारी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी. डॉ. कमलेश गुलेरिया ने बताया कि यूनिवर्सिटी मेन कैंपस और रीजनल कैंपस में 26 मई को निर्धारित परीक्षाओं की नई तिथियां संबंधित विभागाध्यक्ष अलग से तय करेंगे. इन परीक्षाओं का टाइम टेबल जल्दी ही जारी किया जाएगा.

गौरतलब है कि पंजाब में 26 मई को निकाय चुनाव के लिए बड़े स्तर पर मतदान कराया जाएगा. चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसी कारण कई शैक्षणिक संस्थानों और परीक्षा केंद्रों को चुनावी कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे नई तारीखों और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट देखते रहें.
- सड़क निर्माण और रखरखाव में लापरवाही पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, मुख्य सचिव को आदेश के पालन की जानकारी देने के निर्देश
- इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतारी गई युवती और दो युवक! लापता होने की शिकायत के बाद CISF की कार्रवाई, परिजनों ने जताई ‘लव जिहाद’ की आशंका , मुंबई जाने की तैयारी में थे तीनों
- नीला ड्रम हत्याकांड: DNA टेस्ट तक कराने को तैयार नहीं सौरभ का परिवार, जानिए जेल में जन्मी बच्ची का अब क्या होगा?
- IND vs WI 4th T20I: वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हराया, संजू की फिफ्टी बेकार, कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट, सीरीज 2-2 से बराबर
- पटना के बोरिंग रोड में Shriram Finance के नए BU ऑफिस का उद्घाटन, मंत्री लेशी सिंह और डॉ. सत्यजीत सिंह रहे मौजूद

