गोहाना(सोनीपत)। आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर एसडीएम अंकित कुमार ने सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम अंकित कुमार ने कहा कि 15 अगस्त का मुख्य समारोह शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम, गोहाना में पूरे उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में समारोह की व्यवस्थाओं जैसे मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, यातायात, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल 11, 12 एवं 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी। 13 अगस्त को फाइनल फुल ड्रेस्ड रिहर्सल होगी जिसमें उन्होंने पुलिस की टुकड़ियों और एनसीसी के सभी छात्र-छात्राओं को वर्दी में शामिल होने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं प्रतिभागियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर रिहर्सल में भाग लेने तथा सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्य समारोह का आयोजन भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक के दौरान नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत, नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, बीईओ लवल किशोर, बीईओ गोहाना बलजीत गहलावत, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विभाग से एसडीओ अशोक कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग से एसडीओ नरेंद्र लाठर, मार्केट कमेटी सचिव सविता, सिंचाई विभाग से एसडीओ योगेश, एएफएसओ राजेश हुड्डा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- CG Crime News: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण और नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, मेट्रिमोनियल साइट चलाने वाला आरोपी पत्नी के साथ दिल्ली से गिरफ्तार
- BREAKING: घुटनों के बल आया 50 हजार का इनामी धूरी! एनकाउंटर के बाद पैर में गोली मारकर पुलिस ने दबोचा! जानें पूरा मामला
- कानून से खिलवाड़! फर्जी दस्तावेज बनाकर अपराधियों को जमानत दिलाते थे शातिर, जानिए खाकी ने कैसे किया भंडाफोड़
- चेम्बर ऑफ कॉमर्स की कार्यकारिणी की बैठक के बाद संविधान संशोधन पर घमासान, कमल सोनी ने अध्यक्ष सतीश थौरानी के बयानों पर रखा अपना पक्ष
- आधी रात बालिका छात्रावास में भीषण आग, बाल-बाल बचीं छात्राएं, मचा हड़कंप


