Business Desk – Gold Silver Price 15 June 2026 : 15 जून 2026, सोमवार की सुबह सोना-चांदी के बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली है, इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 4% से ज्यादा की गिरावट बताई जा रही है. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों के कारण ग्लोबल मार्केट में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX में सुबह से ही गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है.

COMEX पर सोना-चांदी की चाल
पिछले कारोबारी दिन (शुक्रवार) COMEX पर सोना 3.06% की बढ़त के साथ 4,239.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था, जबकि चांदी 6.44% की तेजी के साथ 68.120 डॉलर प्रति औंस पर रही. आज सोमवार सुबह बाजार खुलते ही सोने में 1.86% की और तेजी देखने को मिली और यह 4,317.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं चांदी 3.23% की बढ़त के साथ 70.205 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है.
MCX पर सोना-चांदी का हाल
भारतीय मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोना 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,46,604 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. वैश्विक बाजारों में तेजी के संकेतों के चलते आज घरेलू बाजार में भी मजबूत ओपनिंग और बढ़त देखने की संभावना जताई जा रही है.
IBJA (India Bullion & Jewellers Association) रेट्स
24K (999 शुद्धता): 14,780 रुपये प्रति ग्राम
22K: 14,425 रुपये प्रति ग्राम
20K: 13,154 रुपये प्रति ग्राम
18K: 11,972 रुपये प्रति ग्राम
14K: 9,533 रुपये प्रति ग्राम
अमेरिका-ईरान शांति समझौते का असर
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की चर्चा तेज है. संकेत मिल रहे हैं कि इस सप्ताह दोनों देश किसी डील पर सहमत हो सकते हैं. इस समझौते में स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को खोलने की संभावना भी शामिल है. अगर यह डील फाइनल होती है, तो तेल सप्लाई सामान्य हो जाएगी, ऊर्जा संकट कम होगा और सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव घट सकता है.
भारत के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव
चेन्नई: 2,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम
दिल्ली: 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम
मुंबई: 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम
कोलकाता: 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम
बैंगलोर: 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम
भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमतें
आज देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में हल्का अंतर देखने को मिला है, जहां 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट अलग-अलग स्तर पर दर्ज किए गए हैं. बाजार में लगातार वैश्विक संकेतों और मांग-आपूर्ति के चलते कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 14,922 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,679 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट 11,195 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. मुंबई में भी लगभग समान रुझान देखने को मिला, जहां 24 कैरेट सोना 14,907 रुपये, 22 कैरेट 13,664 रुपये और 18 कैरेट 11,180 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है.
चेन्नई में सोने की कीमत अन्य शहरों की तुलना में थोड़ी अधिक रही, जहां 24 कैरेट सोना 15,119 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,859 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट 11,609 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं कोलकाता में 24 कैरेट 14,907 रुपये, 22 कैरेट 13,664 रुपये और 18 कैरेट 11,180 रुपये प्रति ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
बैंगलोर में भी बाजार लगभग स्थिर रहा, जहां 24 कैरेट सोना 14,907 रुपये, 22 कैरेट 13,664 रुपये और 18 कैरेट 11,180 रुपये प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है.

