Business Desk – Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर आज यानी गुरुवार 3 सितंबर 2026 को ब्रेक लगा है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार रात तेजी के बाद सोना 1,52,544 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज सोना करीब 1,53,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव में तेजी रही। आज सुबह 7.20 बजे तक Comex Gold का भाव 4,451.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। ऐसे में घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है।

एमसीएक्स पर सोना-चांदी में तेजी

एमसीएक्स पर चांदी आज 1.14% की तेजी के साथ 2,38,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। बुधवार को चांदी का भाव 2,36,428 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,451.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 66.185 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी Gold-Silver Price में तेजी का रुख बना हुआ है।

Bullions.co.in के मुताबिक, सोने का भाव 1,53,020 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,36,020 रुपए प्रति किलोग्राम है। इंडियन बुलियन ज्वैलरी एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 15,118 रुपए प्रति ग्राम है।

भोपाल समेत इन शहरों में चांदी का भाव

देश के कई बड़े सर्राफा बाजारों में आज चांदी का भाव 2,44,900 रुपए प्रति किलोग्राम है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल और बेंगलुरु में चांदी इसी भाव पर है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलो चांदी का भाव 2,49,900 रुपए है।

आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

आज चेन्नई में 24 कैरेट सोना 15,201 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,934 रुपए और 18 कैरेट 11,719 रुपए प्रति ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 15,201 रुपए, 22 कैरेट 13,934 रुपए और 18 कैरेट 11,401 रुपए प्रति ग्राम है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 15,216 रुपए, 22 कैरेट 13,949 रुपए और 18 कैरेट 11,416 रुपए प्रति ग्राम है।

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 15,201 रुपए, 22 कैरेट 13,934 रुपए और 18 कैरेट 11,401 रुपए प्रति ग्राम है। भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव 15,216 रुपए, 22 कैरेट 13,949 रुपए और 18 कैरेट 11,416 रुपए प्रति ग्राम है।

गुरुग्राम में भी 24 कैरेट सोना 15,216 रुपए, 22 कैरेट 13,949 रुपए और 18 कैरेट 11,416 रुपए प्रति ग्राम है। इन शहरों के सोने के भाव GoodReturns के आंकड़ों पर आधारित हैं।

क्यों बढ़े सोने-चांदी के भाव?

न्यूयॉर्क फेड के अध्यक्ष जॉन विलियम्स ने कहा है कि टैरिफ का असर कम होने के साथ महंगाई में भी कमी आ सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें ऊंची होने के बावजूद इसका असर सभी सेवाओं पर नहीं दिख रहा है। इस बयान के बाद Commodity Market में तेजी देखने को मिली। इससे पहले ब्याज दरों को लेकर फेड के सख्त रुख के कारण सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना था।

आगे कैसा रहेगा Gold-Silver का रुख?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के मुताबिक, बुधवार को सोना तीन सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गया था। कीमती धातुओं पर भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। हालांकि बाजार के कई जानकारों का मानना है कि 2026 के अंत तक सोने और चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में निवेशकों की नजर अब अमेरिकी ब्याज दरों, महंगाई, डॉलर और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख पर रहेगी।