Business Desk – Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में 2 जुलाई को भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में लगातार बदलते रुझानों का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.

बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन के बयान के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल आया था, लेकिन गुरुवार सुबह बाजार खुलते ही फिर गिरावट का रुख देखने को मिला.
ग्लोबल मार्केट में फिर नरम पड़ा सोना-चांदी
गुरुवार सुबह करीब 7:50 बजे अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज COMEX पर सोना करीब 0.64% की गिरावट के साथ 4,056.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी का भाव 0.40% टूटकर 60.270 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. ग्लोबल मार्केट की इसी कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया.
MCX पर सोने-चांदी की ताजा कीमत
घरेलू कमोडिटी बाजार MCX में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत मिश्रित रही. सुबह सोने का भाव करीब 1,44,394 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,31,915 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. कारोबार के दौरान दोनों की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा.
फेड चेयरमैन के बयान से बुधवार को आया था उछाल
बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन केविन वॉर्श के महंगाई और ब्याज दरों पर दिए गए बयान के बाद सोने और चांदी में जबरदस्त तेजी आई थी. COMEX पर सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस और चांदी 60 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गई थी.
घरेलू बाजार में भी सोने की कीमत बढ़कर 1,45,085 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,32,131 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी. हालांकि कारोबार खत्म होने तक सोना 1,44,389 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,30,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.
क्या बोले फेड चेयरमैन केविन वॉर्श?
केविन वॉर्श ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व का लक्ष्य महंगाई को 2% तक लाना है और इस लक्ष्य से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ब्याज दरों से जुड़े फैसले किसी दबाव में नहीं लिए जाएंगे और फेड की बैठक से पहले कोई गाइडेंस जारी नहीं की जाएगी. उनके बयान के बाद कमोडिटी बाजार में तेज हलचल देखने को मिली.
देश के प्रमुख शहरों में चांदी का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 1 किलो चांदी का भाव 2,40,100 रुपए दर्ज किया गया. वहीं चेन्नई और हैदराबाद में चांदी 2,44,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
दिल्ली में आज का गोल्ड रेट
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 14,092 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 12,919 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,573 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (प्रति ग्राम)
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 14,456 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,251 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,071 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो प्रमुख शहरों में सबसे महंगा है.
मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 14,077 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 12,904 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट 10,558 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया है.
कोलकाता में भी सोने की कीमतें मुंबई के बराबर हैं. यहां 24 कैरेट सोना 14,077 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 12,904 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट 10,558 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है.
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का रेट 14,077 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 12,904 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट 10,558 रुपए प्रति ग्राम है.
हैदराबाद में भी 24 कैरेट सोना 14,077 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 12,904 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,558 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर उपलब्ध है.
वहीं राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,092 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 12,919 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,573 रुपए प्रति ग्राम दर्ज की गई है.
क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर नीति, महंगाई के आंकड़े, डॉलर इंडेक्स, वैश्विक आर्थिक हालात और निवेशकों की खरीद-बिक्री का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ता है. यही वजह है कि इन दिनों दोनों की कीमतों में लगातार भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

