Business Desk – Gold Silver Price Today : कल सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन आज यानी शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट दिखाई दे रही है। ग्लोबल फ्यूचर मार्केट COMEX पर भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप आज Gold या Silver खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अपने शहर का Latest Rate जानना जरूरी है।

सुबह 7:10 बजे COMEX पर Gold Rate 0.52% की गिरावट के बाद 4,516.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। घरेलू Commodity Market यानी MCX पर गुरुवार को सोने की कीमत 1,55,701 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी, जबकि आज यह 1,54,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। अब सवाल है कि International Market की इस गिरावट का असर देश के सर्राफा बाजारों पर कितना दिखाई दे रहा है।
आज सोने-चांदी के भाव में कितनी गिरावट?
घरेलू Commodity Market में शुक्रवार को सोने की कीमत में 751 रुपए और चांदी की कीमत में 1,502 रुपए की गिरावट दर्ज हुई। MCX पर गुरुवार को सोना 0.05% की गिरावट के बाद 1,55,701 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था।
चांदी की बात करें तो गुरुवार को इसका भाव मामूली तेजी के बाद 2,42,391 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। शुक्रवार को चांदी की कीमत 0.60% की गिरावट के बाद 2,40,889 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही। International Market में भी Silver Price में कमजोरी दिखाई दी। COMEX पर चांदी का भाव 0.71% की गिरावट के बाद 67.220 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
IBJA पर सोने का आज का भाव
Indian Bullion and Jewellers Association यानी IBJA के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 15,394 रुपए प्रति ग्राम रही। 22 कैरेट Gold Rate 15,025 रुपए प्रति ग्राम, 20 कैरेट सोने का भाव 13,701 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 12,469 रुपए प्रति ग्राम रही। वहीं Bullions.co.in के मुताबिक सोने का भाव 1,56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,41,990 रुपए प्रति किलोग्राम रही।
दिल्ली में आज सोने का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,551 रुपए प्रति ग्राम है। 22 कैरेट Gold Rate 14,256 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 11,667 रुपए प्रति ग्राम है।
मुंबई में आज सोने की कीमत
मुंबई में 24 कैरेट सोना 15,536 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर है। यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 14,241 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट Gold Rate 11,652 रुपए प्रति ग्राम है।
कोलकाता में सोने का ताजा भाव
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,536 रुपए प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोना 14,241 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,652 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर है।
चेन्नई में सोने का भाव
चेन्नई में आज 24 कैरेट Gold Rate 15,536 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 14,241 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 12,011 रुपए प्रति ग्राम है।
इंदौर में आज सोने की कीमत
मध्य प्रदेश के इंदौर में आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,541 रुपए प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत 14,246 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट Gold Rate 11,657 रुपए प्रति ग्राम है।
हैदराबाद में सोने का भाव
हैदराबाद में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,536 रुपए प्रति ग्राम है। 22 कैरेट सोना 14,241 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,652 रुपए प्रति ग्राम के भाव पर है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और इंदौर में चांदी का भाव
आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और इंदौर में Silver Rate 2,50,100 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं चेन्नई में चांदी का भाव 2,55,100 रुपए प्रति किलोग्राम है।
क्यों घट-बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के पीछे कई Global Factors काम कर रहे हैं। Market Experts के मुताबिक Bond Yield और Dollar में movement जारी है। हाल ही में अमेरिका के Unemployment Data सामने आए हैं, जो उम्मीद से थोड़े ज्यादा रहे हैं।
इसके अलावा Geopolitical Tension भी बना हुआ है। इसका असर Crude Oil Prices पर दिखाई दे रहा है। इन सभी परिस्थितियों के कारण International Market में Gold और Silver की कीमतों में volatility बनी हुई है।
ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी के मौके पर सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो खरीदारी से पहले अपने शहर का Latest Rate जरूर चेक कर लें। स्थानीय बाजार में कीमतें International और Commodity Market के भाव के अलावा स्थानीय मांग, टैक्स और अन्य charges के कारण अलग हो सकती हैं।



