Business Desk – Gold Silver Price Today : अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. शुक्रवार, 24 जुलाई को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई.

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी और मध्य-पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव है. आमतौर पर ऐसे हालात में सोने की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इस बार निवेशकों का फोकस तेल बाजार की ओर ज्यादा है, जिसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर देखने को मिला.

क्यों सस्ता हुआ सोना-चांदी?

जानकारों के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बाद वैश्विक कमोडिटी बाजार का समीकरण बदल गया. कच्चे तेल में तेजी के कारण निवेशकों को महंगाई बढ़ने और ब्याज दरों में फिर इजाफे की आशंका सताने लगी है. ऐसे में बड़ी संख्या में निवेशकों ने सोना और चांदी से दूरी बनाकर अपनी रणनीति बदली, जिससे दोनों धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ गया.

इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी बाजार की चिंता बढ़ा दी है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सप्लाई प्रभावित होने की आशंका और लाल सागर में हूती विद्रोहियों की गतिविधियों ने कच्चे तेल की कीमतों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. तेल महंगा होने से वैश्विक महंगाई बढ़ने की आशंका भी मजबूत हुई है.

क्या ब्याज दरें बढ़ सकती हैं?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व भविष्य में ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख अपना सकता है. यही कारण है कि निवेशकों का रुझान फिलहाल सुरक्षित निवेश की बजाय दूसरी रणनीतियों की ओर दिखाई दे रहा है. इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है.

दिल्ली में आज सोने-चांदी का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1 लाख 46 हजार 320 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 34 हजार 140 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की बात करें तो 1 किलो चांदी की कीमत 2 लाख 39 हजार 900 रुपए दर्ज की गई.

मुंबई में गोल्ड और सिल्वर रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 46 हजार 170 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 22 कैरेट सोना 1 लाख 33 हजार 990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी का भाव 2 लाख 39 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम है.

चेन्नई और बेंगलुरु में क्या है कीमत?

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 47 हजार 290 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 35 हजार 10 रुपए प्रति 10 ग्राम है. यहां 1 किलो चांदी की कीमत 2 लाख 44 हजार 900 रुपए है. वहीं बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1 लाख 46 हजार 170 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1 लाख 7 हजार 192 रुपए प्रति 10 ग्राम बताया गया है, जबकि 1 किलो चांदी का भाव 2 लाख 39 हजार 900 रुपए है.