Business Desk – Gold Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. गुरुवार, 11 जून 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू सर्राफा बाजार तक सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक हलचल के बीच कच्चे तेल की कीमतों में दो फीसदी से अधिक की तेजी आई है. इसका असर कीमती धातुओं के बाजार पर भी देखने को मिल रहा है.

MCX पर सोना-चांदी में बड़ी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने का भाव 596 रुपए की गिरावट के साथ 1,47,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी 2,434 रुपए टूटकर 2,33,866 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
बुधवार को MCX पर सोना 1,47,946 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,36,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. बाजार खुलने के बाद आज भी दोनों धातुओं में कमजोरी का रुख बना हुआ है.
COMEX पर भी नरम पड़े दाम
अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. सुबह करीब 7:50 बजे सोने का भाव 4,113.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत घटकर 64.095 डॉलर प्रति औंस पर आ गई.
IBJA के अनुसार 24K, 22K और 18K सोने का भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोने की विभिन्न शुद्धता के ताजा भाव इस प्रकार हैं.
24 कैरेट (999) : 14,843 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट : 14,487 रुपए प्रति ग्राम
20 कैरेट : 13,210 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट : 12,023 रुपए प्रति ग्राम
14 कैरेट : 9,574 रुपए प्रति ग्राम
इन कीमतों में स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते हैं, इसलिए शहरों के हिसाब से रेट अलग हो सकते हैं.
अमेरिका-ईरान तनाव का बाजार पर असर
विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक कमोडिटी बाजार पर पड़ रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई चेतावनी के बाद तेल बाजार में उछाल देखा गया, जिसका असर सोना-चांदी की कीमतों पर भी पड़ा है. बाजार में जारी अनिश्चितता के बीच निवेशकों की रणनीति में बदलाव देखने को मिल रहा है.
आपके शहर में चांदी का ताजा भाव
देश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमतों में भी अंतर है. इसका मुख्य कारण स्थानीय टैक्स और परिवहन लागत होती है. गुड रिटर्न्स के अनुसार, चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,59,900 रुपए है. वहीं, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में चांदी की कीमत 2,49,900 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है.
अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू कारोबार के अनुसार कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
आज आपके शहर में सोने का ताजा भाव
देश के अलग-अलग शहरों में आज सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,900 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,659 रुपए और 18 कैरेट सोना 11,178 रुपए प्रति ग्राम बिक रहा है. वहीं, चेन्नई में सोने के दाम सबसे अधिक हैं, जहां 24 कैरेट सोने का भाव 15,054 रुपए, 22 कैरेट का 13,799 रुपए और 18 कैरेट का 11,569 रुपए प्रति ग्राम है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 14,885 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,644 रुपए और 18 कैरेट 11,163 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. यही कीमतें कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में भी दर्ज की गई हैं, जहां तीनों कैरेट के सोने के भाव मुंबई के बराबर हैं.
वहीं, अहमदाबाद और सूरत में 24 कैरेट सोने का भाव 14,890 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,649 रुपए और 18 कैरेट सोना 11,168 रुपए प्रति ग्राम है. विशेषज्ञों के अनुसार, अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में अंतर स्थानीय टैक्स, परिवहन लागत और ज्वैलर्स के मार्जिन के कारण होता है. खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट और मेकिंग चार्ज की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.

