Business Desk – Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में पिछले सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज यानी 21 सितंबर 2026, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। सुबह 8:02 बजे COMEX पर Gold Price 0.50% गिरकर 4,406.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है।

घरेलू बाजार यानी MCX की बात करें तो शुक्रवार को सोना 0.84% की तेजी के साथ 1,54,263 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को यह 1,53,803 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। ऐसे में अगर आप त्योहारी सीजन में Gold-Silver खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर चेक कर लें।
MCX पर सोना-चांदी का क्या भाव है?
घरेलू कमोडिटी बाजार में शुक्रवार को चांदी 0.16% की तेजी के साथ 2,42,000 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। सोमवार को चांदी 0.23% की गिरावट के साथ 2,41,038 रुपए प्रति किलो पर खुली।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला। COMEX पर सोना करीब 4,406.40 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 66.98 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
IBJA पर 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, पिछले क्लोजिंग में 24 कैरेट सोने का भाव 15,373 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 15,004 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 12,452 रुपए प्रति ग्राम रहा। ध्यान रखें कि ज्वेलरी खरीदते समय मेकिंग चार्ज, GST और अन्य शुल्क जुड़ने के कारण अंतिम कीमत इससे अलग हो सकती है।
दिल्ली में 24K गोल्ड 15,598 रुपए प्रति ग्राम
गुड रिटर्न्स के अनुसार, आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 15,598 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,299 रुपए और 18 कैरेट 11,702 रुपए प्रति ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 15,583 रुपए, 22 कैरेट 14,284 रुपए और 18 कैरेट 11,687 रुपए प्रति ग्राम है।
वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 15,588 रुपए, 22 कैरेट 14,289 रुपए और 18 कैरेट 11,692 रुपए प्रति ग्राम है।
आज चांदी का भाव कितना है?
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और वडोदरा में एक किलो चांदी का भाव 2,54,900 रुपए है। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में चांदी 2,59,900 रुपए प्रति किलो के भाव पर है।
सोना-चांदी में क्यों आया उतार-चढ़ाव?
पिछले सप्ताह सोने में तेजी के बाद इस सप्ताह की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में कमजोरी के साथ हुई है। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता की संभावनाओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इसका असर कमोडिटी बाजार पर भी दिखाई दे रहा है।
हालांकि, सोने-चांदी के भाव पर अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर, ब्याज दरों और भू-राजनीतिक घटनाक्रम जैसे कई कारकों का असर पड़ता है। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जांचें।
डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। इसे निवेश की सलाह न समझें। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।



