Business Desk :- सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को कमोडिटी बाजार में भी देखने को मिल रहा है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर सुबह सोने के मुकाबले चांदी में ज्यादा तेजी रही। हालांकि घरेलू बाजार यानी MCX पर तस्वीर थोड़ी अलग है। यहां सोने की कीमत में गिरावट आई, जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
नवरात्रि का त्योहार भी आने वाला है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और दूसरे शहरों में Gold-Silver Rate जानना जरूरी है। Bullions.co.in के मुताबिक सोने का भाव 1,50,570 रुपए प्रति 10 ग्राम और एक किलो चांदी का भाव 2,26,630 रुपए है।
MCX पर सोना गिरा, चांदी में मामूली तेजी
सोमवार को MCX पर सोने की कीमत 0.55% गिरकर 1,49,568 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई। दूसरी ओर चांदी 0.23% की तेजी के साथ 2,26,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
इससे पहले MCX पर 1 अक्टूबर 2026 यानी गुरुवार को सोना 0.94% की तेजी के साथ 1,50,443 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.22% बढ़कर 2,26,432 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को शनिवार और 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण MCX में लगातार तीन दिन कारोबार बंद रहा। ऐसे में सोमवार का कारोबार छुट्टी के बाद खुला है।
COMEX पर चांदी की तेजी ज्यादा
अंतरराष्ट्रीय बाजार COMEX पर सोमवार सुबह 7:40 बजे सोने का भाव 0.59% की तेजी के साथ 4,187 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। वहीं चांदी 2.19% उछलकर 61.74 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
यानी अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी ने सोने के मुकाबले ज्यादा मजबूत प्रदर्शन किया है। घरेलू बाजार में भी चांदी में तेजी दिखाई दे रही है, हालांकि MCX पर इसकी बढ़त अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुकाबले काफी कम है।
दिल्ली से चेन्नई तक Gold Rate
Goodreturns के मुताबिक आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,932 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,689 रुपए और 18 कैरेट 11,203 रुपए प्रति ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और केरल में 24 कैरेट सोना 14,917 रुपए, 22 कैरेट 13,674 रुपए और 18 कैरेट सोना 11,188 रुपए प्रति ग्राम है। वडोदरा में 24 कैरेट सोना 14,922 रुपए, 22 कैरेट 13,679 रुपए और 18 कैरेट 11,193 रुपए प्रति ग्राम है।
चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी 2,34,900 रुपए और चेन्नई में 2,44,900 रुपए पर है।

Crude Oil और Middle East Tension का असर
सोने-चांदी समेत पूरे Commodity Market में इस समय उतार-चढ़ाव के पीछे कच्चे तेल की कीमतें भी एक अहम कारण हैं। सोमवार को Crude Oil में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन Middle East Tension अभी खत्म नहीं हुआ है।
ऐसे में निवेशकों की नजर तेल की कीमतों के साथ-साथ पश्चिम एशिया से जुड़ी खबरों पर भी बनी हुई है। अगर तनाव बढ़ता है तो सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से Gold और Silver में फिर तेजी आ सकती है। इसलिए इस पूरे सप्ताह Precious Metals में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।

