Business Desk- Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों और ग्लोबल बैंकों के तेजी के अनुमान के बीच हाल के दिनों में दोनों धातुओं के दाम में गिरावट भी देखने को मिली। हालांकि, शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी दर्ज की गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार Comex पर सोने का भाव 1.02% बढ़कर 4,199.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमत 1.59% चढ़कर 60.370 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी। घरेलू बाजार में भी सोने का भाव करीब 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2.24 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास रहा।

MCX पर सोना 1,300 रुपए और चांदी 2,727 रुपए चढ़ी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर खबर लिखे जाने तक दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,300 रुपए की तेजी के साथ 1,50,856 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी की कीमत 2,727 रुपए बढ़कर 2,23,960 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बाजार में आई इस तेजी के बीच खरीदारी करने वालों के लिए ताजा भाव पर नजर रखना जरूरी है।

24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1,50,990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,38,404 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,13,243 रुपए प्रति 10 ग्राम बताई गई। चांदी का भाव लगभग 2,24,180 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास रहा।

सोना-चांदी खरीदने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

सोने और चांदी के भाव दिन के दौरान बदल सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक करें। आभूषण खरीदते समय सोने की शुद्धता, हॉलमार्क, मेकिंग चार्ज और बिल की जानकारी भी लें। ध्यान रखें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और MCX के भाव सीधे तौर पर ज्वेलरी की अंतिम कीमत नहीं होते। खरीदारी के समय लागू टैक्स और अन्य शुल्क भी कुल रकम को प्रभावित करते हैं।