Business Desk – Gold Silver Price Today : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 29 जुलाई को होने वाली मौद्रिक नीति बैठक से पहले निवेशकों में सतर्कता बनी हुई है। डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला, जबकि इंडस्ट्रियल डिमांड कमजोर रहने से चांदी भी दबाव में रही।

एक दिन की तेजी के बाद सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है। पिछले दो दिनों में दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर 1,700 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,560 रुपए तक सस्ता हुआ है। आज भी दोनों श्रेणियों में 10-10 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
10 बड़े शहरों में आज सोने के भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,44,310 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,32,290 रुपए और 18 कैरेट 1,08,270 रुपए पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,160 रुपए, 22 कैरेट 1,32,140 रुपए और 18 कैरेट 1,08,120 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,310 रुपए, 22 कैरेट 1,32,290 रुपए और 18 कैरेट 1,08,270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। वहीं, पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,44,210 रुपए, 22 कैरेट 1,32,190 रुपए और 18 कैरेट 1,08,170 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
चांदी में हल्की रिकवरी
मंगलवार की तेज गिरावट के बाद बुधवार, 29 जुलाई को चांदी की कीमतों में मामूली सुधार देखने को मिला। दिल्ली में चांदी का भाव करीब 2,35,000 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है।
MCX पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 42 रुपए यानी 0.02% बढ़कर 2,16,441 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,15,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 57.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
इन शहरों में क्या है चांदी का रेट?
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, लखनऊ, मेरठ, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, जयपुर, लुधियाना, गुवाहाटी, इंदौर, अहमदाबाद, नागपुर, नासिक, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, रायपुर और हैदराबाद में 10 ग्राम चांदी का भाव 2,350 रुपए, 100 ग्राम का 23,500 रुपए और 1 किलोग्राम का भाव 2,35,000 रुपए है।
वहीं, सूरत, वडोदरा और पुणे में 10 ग्राम चांदी 2,350 रुपए, 100 ग्राम 24,000 रुपए और 1 किलोग्राम चांदी 2,35,000 रुपए के भाव पर बिक रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है हाल?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.1% गिरकर 4,032.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, अगस्त डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.1% गिरकर 4,032.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। डॉलर के एक महीने के उच्च स्तर के करीब पहुंचने से विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे इसकी मांग पर असर पड़ा।
पिछले कारोबारी दिन चांदी में आई थी बड़ी गिरावट
मंगलवार को कमजोर वैश्विक संकेतों और रुपये की मजबूती के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 5,200 रुपए प्रति किलोग्राम टूट गई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी का भाव घटकर 2,24,800 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत भी करीब 2% गिरकर 57.24 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।


