Business Desk – Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार, 30 जून को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,039 रुपए सस्ता होकर 1 लाख 40 हजार 382 रुपए पर पहुंच गया.

एक दिन पहले इसकी कीमत 1 लाख 41 हजार 421 रुपए थी. वहीं, एक किलो चांदी 3,690 रुपए महंगी होकर 2 लाख 23 हजार 670 रुपए पर पहुंच गई. इससे पहले चांदी का भाव 2 लाख 19 हजार 980 रुपए था.

कैरेट के हिसाब से जानिए आज का सोने का भाव

आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 382 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1 लाख 29 हजार 991 रुपए, 18 कैरेट सोना 1 लाख 5 हजार 287 रुपए और 14 कैरेट सोना 82 हजार 124 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

देश के बड़े शहरों में क्या है गोल्ड रेट?

दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 40 हजार 280 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. मुंबई, कोलकाता और रायपुर में इसका भाव 1 लाख 40 हजार 130 रुपए है. भोपाल, पटना और अहमदाबाद में 1 लाख 40 हजार 180 रुपए, जबकि जयपुर में भी 1 लाख 40 हजार 280 रुपए प्रति 10 ग्राम का रेट दर्ज किया गया.

2026 में अब तक 7 हजार रुपए महंगा हुआ सोना

इस साल सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है. 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 33 हजार 195 रुपए था, जो अब बढ़कर 1 लाख 40 हजार 382 रुपए हो गया है. यानी इस साल अब तक सोना करीब 7 हजार रुपए महंगा हुआ है.

वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2 लाख 30 हजार 420 रुपए प्रति किलो थी, जो अब घटकर 2 लाख 23 हजार 670 रुपए रह गई है. यानी इस साल अब तक चांदी करीब 6 हजार रुपए सस्ती हुई है.

इस साल कब बना था ऑलटाइम हाई?

साल 2026 के दौरान सोने और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर भी छुआ. 29 जनवरी 2026 को सोना 1 लाख 76 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था. वहीं, चांदी ने 3 लाख 86 हजार रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर बनाया था.

साल 2026 में सोने-चांदी की चाल

31 दिसंबर 2025: सोना 1 लाख 33 हजार 195 रुपए, चांदी 2 लाख 30 हजार 420 रुपए
31 जनवरी 2026: सोना 1 लाख 65 हजार 795 रुपए, चांदी 3 लाख 39 हजार 350 रुपए
28 फरवरी 2026: सोना 1 लाख 50 हजार 997 रुपए, चांदी 2 लाख 66 हजार 700 रुपए
31 मार्च 2026: सोना 1 लाख 46 हजार 733 रुपए, चांदी 2 लाख 30 हजार 135 रुपए
30 अप्रैल 2026: सोना 1 लाख 50 हजार 263 रुपए, चांदी 2 लाख 40 हजार 331 रुपए
31 मई 2026: सोना 1 लाख 56 हजार 463 रुपए, चांदी 2 लाख 63 हजार 350 रुपए
30 जून 2026: सोना 1 लाख 40 हजार 382 रुपए, चांदी 2 लाख 23 हजार 670 रुपए

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का जरूर रखें ध्यान

BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें. हॉलमार्क पर मौजूद अल्फान्यूमेरिक कोड से सोने की शुद्धता की पुष्टि होती है.

आज का गोल्ड रेट जरूर क्रॉस चेक करें: सोना खरीदने से पहले उसका वजन और उस दिन का ताजा भाव जरूर जांच लें. IBJA या अन्य भरोसेमंद स्रोतों से 24, 22 और 18 कैरेट के रेट मिलाकर देखने के बाद ही खरीदारी करें.