Business Desk- Gold Silver Price Today : सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने से सोने को सपोर्ट मिला है। वहीं चांदी की कीमतों में दो दिन की स्थिरता के बाद हल्की गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना पिछले दो दिनों में 940 रुपए और 22 कैरेट सोना 860 रुपए महंगा हुआ है। आज दिल्ली में 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत में 10-10 रुपए की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। दूसरी ओर, एक किलो चांदी 100 रुपए सस्ती होकर 2,39,900 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।

दिल्ली में कितना है सोने का भाव?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,46,050 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1,33,860 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,09,550 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,870 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,33,710 रुपए और 18 कैरेट सोना 1,09,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

कोलकाता और बेंगलुरु में क्या है कीमत?

कोलकाता और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,45,900 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,33,710 रुपए और 18 कैरेट सोना 1,09,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोना सबसे अलग भाव पर

चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,45,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,710 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 18 कैरेट सोना 1,11,860 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और अहमदाबाद में आज का भाव

हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,45,900 रुपए, 22 कैरेट 1,33,710 रुपए और 18 कैरेट 1,09,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,46,050 रुपए, 22 कैरेट 1,33,860 रुपए और 18 कैरेट 1,09,550 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,950 रुपए, 22 कैरेट 1,33,760 रुपए और 18 कैरेट 1,09,450 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

दो दिन की स्थिरता के बाद चांदी हुई सस्ती

चांदी की कीमत में दो दिनों तक कोई बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन अब इसमें हल्की गिरावट आई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में एक किलो चांदी 100 रुपए सस्ती होकर 2,39,900 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले 25 जून को चांदी में 5 हजार रुपए की तेजी और 24 जुलाई को 5 हजार रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी।

सोने की तेजी की वजह क्या है?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी के मुताबिक, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतें घटी हैं, जिससे सोने को मजबूती मिली है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया। हालांकि रुपये की मजबूती के कारण घरेलू बाजार में तेजी सीमित रही।

अब किन घटनाओं पर रहेगी बाजार की नजर?

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिम एशिया के हालात, यूरोजोन, जापान और अमेरिका के महंगाई के आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे।

इसके अलावा अमेरिका के जीडीपी, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और साप्ताहिक जॉबलेस क्लेम्स के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। साथ ही फेडरल रिजर्व, बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की ब्याज दरों पर होने वाले फैसले भी सोने और चांदी की कीमतों में आगे की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।