Business Desk – Gold Silver Price Today : फेस्टिव सीजन शुरू होने के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार, 16 सितंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में हल्की तेजी देखने को मिली। वहीं घरेलू वायदा बाजार यानी MCX पर भी दोनों धातुओं की कीमत बढ़कर खुली। इससे सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों की नजर आज के भाव पर है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 15,090 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं Bullions.co.in के मुताबिक 24 कैरेट सोना 1,51,350 रुपए प्रति 10 ग्राम और एक किलो चांदी 2,32,036 रुपए पर है। शहरों में सोने और चांदी के भाव टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय बाजार के कारण अलग हो सकते हैं।

MCX पर सोना-चांदी तेजी के साथ खुले

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX पर सुबह 7:40 बजे सोना 0.19% की गिरावट के बाद 4,324.60 डॉलर प्रति औंस पर था, जिसके बाद इसमें तेजी शुरू हुई। चांदी 0.48% की बढ़त के साथ 64.160 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

घरेलू बाजार में MCX पर सोना मंगलवार को 1,50,723 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को यह 0.65% की तेजी के साथ 1,51,785 रुपए पर खुला।

चांदी मंगलवार को 2,32,036 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुधवार को इसमें 1.33% की तेजी रही और यह 2,35,200 रुपए प्रति किलो पर खुली। यानी पिछले बंद भाव के मुकाबले शुरुआती कारोबार में चांदी 3,164 रुपए महंगी रही।

बड़े शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

गुड रिटर्न्स के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,331 रुपए, 22 कैरेट 14,054 रुपए और 18 कैरेट 11,502 रुपए प्रति ग्राम है।

मुंबई में 24 कैरेट 15,316 रुपए, 22 कैरेट 14,039 रुपए और 18 कैरेट 11,487 रुपए है। चेन्नई में 24 कैरेट 15,316 रुपए, 22 कैरेट 14,039 रुपए और 18 कैरेट 11,809 रुपए प्रति ग्राम है।

भोपाल में 24 कैरेट सोना 15,321 रुपए, 22 कैरेट 14,044 रुपए और 18 कैरेट 11,492 रुपए प्रति ग्राम है। आगरा में 24 कैरेट 15,331 रुपए, 22 कैरेट 14,044 रुपए और 18 कैरेट 11,492 रुपए है।

गुरुग्राम में 24 कैरेट 15,331 रुपए, 22 कैरेट 14,054 रुपए और 18 कैरेट 11,502 रुपए प्रति ग्राम है। कोलकाता में 24 कैरेट 15,316 रुपए, 22 कैरेट 14,039 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 15,331 रुपए प्रति ग्राम बताया गया है।

एक किलो चांदी का भाव

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, गुरुग्राम और आगरा में एक किलो चांदी का भाव 2,44,900 रुपए है। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में एक किलो चांदी 2,49,900 रुपए पर है।

आगे कैसी रह सकती हैं कीमतें?

सोने-चांदी की कीमतों में फिलहाल उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ग्लोबल मार्केट में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर कमोडिटी बाजार पर भी पड़ रहा है। बाजार के जानकारों के मुताबिक लंबी अवधि में सोने और चांदी की कीमतों को मजबूती देने वाले कई कारक बने हुए हैं। हालांकि, छोटी अवधि में अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर, ब्याज दरों और मांग के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।