Business Desk – Gold Silver Price Today : पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में जारी गिरावट पर अब ब्रेक लग गया है. कमजोर अमेरिकी रोजगार (Jobs) के आंकड़ों के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में सोना-चांदी में जोरदार तेजी देखने को मिली. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,371 रुपए बढ़कर 1,43,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

वहीं चांदी की कीमत करीब 3,400 रुपए बढ़कर 2,29,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर शुक्रवार सुबह सोना 4,198.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 62.560 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी.
MCX पर भी सोना-चांदी में बड़ी तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया. शुक्रवार को सोना 1,47,648 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी करीब 5,000 रुपए की तेजी के साथ 2,37,325 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी. इससे पहले गुरुवार को MCX पर सोना 1,45,723 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,33,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
सर्राफा बाजारों में बढ़ी खरीदारों की हलचल
जून महीने में सोने की कीमत करीब 13,000 रुपए और चांदी करीब 30,000 रुपए तक टूट गई थी. इस बड़ी गिरावट के बाद सर्राफा बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई थी. अब कीमतों में फिर तेजी लौटने से बाजार में हलचल तेज हो गई है. हालांकि, यह तेजी लंबे समय तक रहेगी या नहीं, इस पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.
क्यों बढ़े सोने-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों पर भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिकी ब्याज दरें, डॉलर इंडेक्स और केंद्रीय बैंकों की खरीद का सबसे अधिक असर पड़ता है. इस बार अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों से डॉलर पर दबाव बढ़ा, जिसके बाद निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश यानी सोने और चांदी की ओर बढ़ गया. इसी वजह से दोनों की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला.
प्रमुख शहरों में चांदी का भाव
शुक्रवार को चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,50,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया. वहीं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में चांदी की कीमत 2,45,100 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.
दिल्ली में आज सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,394 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,196 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,800 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया.
मुंबई में गोल्ड रेट
मुंबई में 24 कैरेट सोना 14,379 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,181 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,785 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
चेन्नई में सोने के ताजा रेट
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 14,619 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,401 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,161 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया.
बेंगलुरु में गोल्ड प्राइस
बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 14,379 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,181 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,785 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया.
अन्य शहरों में सोने के भाव (प्रति ग्राम)
पटना: 24 कैरेट 14,379 रुपए | 22 कैरेट 13,181 रुपए | 18 कैरेट 10,785 रुपए
हैदराबाद: 24 कैरेट 14,379 रुपए | 22 कैरेट 13,181 रुपए | 18 कैरेट 10,785 रुपए
केरल: 24 कैरेट 14,379 रुपए | 22 कैरेट 13,181 रुपए | 18 कैरेट 10,785 रुपए
पुणे: 24 कैरेट 14,379 रुपए | 22 कैरेट 13,181 रुपए | 18 कैरेट 10,785 रुपए
अहमदाबाद: 24 कैरेट 14,384 रुपए | 22 कैरेट 13,186 रुपए | 18 कैरेट 10,790 रुपए

