Business Desk – Gold Silver Price Today : वैश्विक बाजार में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सोना और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स (COMEX) में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती आशंकाओं के कारण बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

कॉमेक्स पर सोना-चांदी में गिरावट

बुधवार को कॉमेक्स पर सोना 0.92 फीसदी गिरकर 4,119.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा. वहीं चांदी 1.59 फीसदी टूटकर 60.355 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. इससे पहले भी इस सप्ताह दोनों धातुओं में लगातार तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.

क्यों बदल रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकरों पर हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. साथ ही अमेरिका ने ईरान को मिली तेल प्रतिबंधों में छूट भी वापस ले ली है. इन घटनाओं के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई है. इससे महंगाई और अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका भी बढ़ी है, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है.

MCX पर क्या रहे भाव?

घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) पर मंगलवार को सोना 1,45,375 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,30,829 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

आज आपके शहर में सोने-चांदी का भाव

दिल्ली
24 कैरेट सोना: 14,540 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,329 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 10,908 रुपए प्रति ग्राम
चांदी: 2,44,800 रुपए प्रति किलोग्राम

मुंबई
24 कैरेट सोना: 14,525 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,314 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 10,893 रुपए प्रति ग्राम
चांदी: 2,44,800 रुपए प्रति किलोग्राम

कोलकाता
24 कैरेट सोना: 14,525 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,314 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 10,893 रुपए प्रति ग्राम
चांदी: 2,44,800 रुपए प्रति किलोग्राम

बेंगलुरु
24 कैरेट सोना: 14,520 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,324 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 10,883 रुपए प्रति ग्राम
चांदी: 2,44,800 रुपए प्रति किलोग्राम

चेन्नई
24 कैरेट सोना: 14,617 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट सोना: 13,399 रुपए प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: 11,199 रुपए प्रति ग्राम
चांदी: 2,49,900 रुपए प्रति किलोग्राम