Business Desk – Gold Silver Price Today : 19 जून 2026, शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में भी दबाव देखने को मिला. सुबह 7:30 बजे कॉमेक्स (COMEX) पर सोना 1.02% यानी 43.30 डॉलर टूटकर 4,202.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. वहीं चांदी 1.86% की गिरावट के साथ 65.085 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

gold-silver-price-today-609268038

MCX पर भी सोना-चांदी सस्ते

घरेलू वायदा बाजार MCX पर भी वैश्विक कमजोरी का असर दिखा. सुबह 9:10 बजे सोना 1.38% की गिरावट के साथ 1,47,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 2.45% टूटकर 2,31,499 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

इससे पहले 18 जून को MCX पर सोना 2.93% गिरकर 1,49,378 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 5.63% की गिरावट के साथ 2,37,620 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. यानी एक दिन में चांदी की कीमत में करीब 6,000 रुपए की कमी आई है.

IBJA पर सोने का ताजा भाव

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 18 जून 2026 को फाइन गोल्ड का भाव 14,809 रुपए प्रति ग्राम रहा. वहीं 22 कैरेट सोना 14,454 रुपए, 20 कैरेट 13,180 रुपए, 18 कैरेट 11,996 रुपए और 14 कैरेट सोना 9,552 रुपए प्रति ग्राम दर्ज किया गया.

सोना-चांदी में गिरावट की वजह क्या है?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण माने जा रहे हैं. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर की मजबूती, अमेरिकी फेडरल रिजर्व का सख्त रुख और चीन में कमजोर मांग प्रमुख वजहें हैं.

डॉलर इंडेक्स की मजबूती का असर

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है. वहीं डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से विदेशी निवेशकों के लिए सोना, चांदी और कच्चा तेल खरीदना महंगा हो जाता है. ऐसे में इन कमोडिटीज की कीमतों पर दबाव बढ़ता है.

फेड रिजर्व के फैसले से बढ़ा दबाव

हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखा है और निकट भविष्य में कटौती की संभावनाएं सीमित दिखाई हैं. आमतौर पर ऊंची या लंबे समय तक स्थिर ब्याज दरें सोने और चांदी जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों की मांग को प्रभावित करती हैं, जिससे कीमतों में गिरावट आ सकती है.

चीन की कमजोर मांग भी बनी वजह

वैश्विक स्तर पर चीन सोने और चांदी का बड़ा उपभोक्ता है. वहां मांग में सुस्ती का असर भी अंतरराष्ट्रीय कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे बाजार में दबाव बना हुआ है.

प्रमुख शहरों में चांदी का ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 19 जून को चांदी का भाव 2,59,900 रुपए प्रति किलोग्राम रहा. वहीं चेन्नई और हैदराबाद में एक किलो चांदी की कीमत 2,69,900 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

आज प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

19 जून 2026 को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,965 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 13,719 रुपए प्रति ग्राम पर बिक रहा है. 18 कैरेट सोने का भाव 11,227 रुपए प्रति ग्राम है.

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में सोने के दाम समान हैं. इन शहरों में 24 कैरेट सोना 14,950 रुपए, 22 कैरेट सोना 13,704 रुपए और 18 कैरेट सोना 11,212 रुपए प्रति ग्राम है.

वहीं, चेन्नई में सोने के दाम अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में अधिक हैं. यहां 24 कैरेट सोना 15,217 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,949 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,659 रुपए प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या मतलब?

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट से आभूषण खरीदने वालों को राहत मिल सकती है. हालांकि, जिन निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर निवेश किया है, उनके रिटर्न पर अल्पकालिक असर पड़ सकता है. बाजार की आगे की दिशा डॉलर की चाल, अमेरिकी फेड की नीति और वैश्विक आर्थिक संकेतकों पर निर्भर करेगी.