Business Desk – Gold Silver Price Today : सप्ताह की शुरुआत के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली है. रविवार, 22 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कमोडिटी बाजारों में कीमती धातुओं के भाव दबाव में नजर आए. मिडिल ईस्ट के भू-राजनीतिक घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बदली रणनीति का असर सोना-चांदी बाजार पर दिखाई दे रहा है. पिछले सप्ताह भी सोने की तुलना में चांदी में ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी.

क्यों शुरू हुई सोने-चांदी में गिरावट?
पिछले कुछ दिनों में मध्य-पूर्व में बढ़े तनाव के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (Safe Haven) के रूप में सोने की ओर रुख किया था, जिससे कीमतों में तेजी आई थी. लेकिन अब तनाव कम होने की उम्मीद और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी के भाव में दबाव दिखाई दे रहा है.
साथ ही डॉलर इंडेक्स और वैश्विक बाजारों की चाल भी कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित कर रही है. सप्ताह के पहले दिन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु : 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम और चेन्नई और हैदराबाद : 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम है.
कॉमेक्स पर सोने-चांदी का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर सुबह 7:30 बजे के आसपास सोने की कीमत में करीब 0.80% की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद गोल्ड 4,212.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखाई दिया. वहीं चांदी की कीमत भी 0.41% फिसलकर 66.045 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
MCX पर क्या रहे भाव?
घरेलू बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अंतरराष्ट्रीय गिरावट के बावजूद शुरुआती कारोबार में मामूली मजबूती देखने को मिली. सुबह 9:30 बजे के आसपास सोना 1,47,718 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,35,289 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती दिखाई दी.
पिछले सप्ताह कैसा रहा प्रदर्शन?
पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को MCX पर सोने का भाव 1.39% गिरकर 1,47,239 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी 2.04% की गिरावट के साथ 2,32,736 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी. इससे साफ है कि चांदी में बिकवाली का दबाव सोने की तुलना में अधिक रहा.
IBJA के अनुसार सोने के ताजा रेट
24 कैरेट (999 शुद्धता) : 14,497 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट : 14,149 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट : 12,902 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट : 11,743 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट : 9,351 रुपये प्रति ग्राम
चेन्नई में सबसे महंगा सोना
दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई में सोने के भाव अन्य शहरों की तुलना में अधिक बने हुए हैं. यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 14,836 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव 13,599 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,369 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. यह देश के प्रमुख शहरों में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक है.
अहमदाबाद में भी मामूली बढ़त
गुजरात के अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 14,612 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,394 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,960 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया. यहां कीमतें मुंबई और कोलकाता के मुकाबले कुछ रुपये अधिक हैं.
शहरवार 24K, 22K और 18K सोने का रेट
मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,607 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 13,389 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 10,955 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोना 14,836 रुपये, 22 कैरेट 13,599 रुपये और 18 कैरेट 11,369 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है. अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 14,612 रुपये, 22 कैरेट 13,394 रुपये और 18 कैरेट सोना 10,960 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर है.

