Business Desk – Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 19 अगस्त 2026, बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू कमोडिटी बाजार MCX पर सोना 1,54,063 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,30,129 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। चांदी में आज 2,000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है।

वहीं, ग्लोबल कमोडिटी बाजार COMEX पर सुबह 8:15 बजे सोना 4,414.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 63.095 डॉलर प्रति औंस पर थी। Bullions.co.in के अनुसार, 10 ग्राम गोल्ड रेट 1,54,570 रुपए और 1 किलो सिल्वर रेट 2,33,280 रुपए है।

MCX पर आज सोने-चांदी का भाव

घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोना 1,54,063 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी का भाव 2,30,129 रुपए प्रति किलोग्राम है। मंगलवार को सोना 1,54,281 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि चांदी का भाव 2,32,261 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ था।

सोने-चांदी की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से होर्मूज को अमेरिकी टेरिटरी बताने वाले नक्शे को जारी किए जाने के बाद भी क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल दर्ज हुआ है।

इसके अलावा अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में भी तेजी जारी है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले से जुड़े संकेतों पर है। फेड की ओर से पहले कहा गया था कि इस साल एक और बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 15,605 रुपए प्रति ग्राम

गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,605 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 14,306 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,708 रुपए प्रति ग्राम है।

मुंबई में सोने का भाव

मुंबई में आज 24 कैरेट सोना 15,590 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,291 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,693 रुपए प्रति ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 15,590 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 14,291 रुपए प्रति ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 12,071 रुपए प्रति ग्राम है।

कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में सोना

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 15,590 रुपए, 22 कैरेट 14,291 रुपए और 18 कैरेट 11,693 रुपए प्रति ग्राम है। बेंगलुरु में भी 24 कैरेट का भाव 15,590 रुपए, 22 कैरेट 14,291 रुपए और 18 कैरेट 11,693 रुपए प्रति ग्राम है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,590 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,291 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,693 रुपए प्रति ग्राम है।

इंदौर में आज सोने का रेट

इंदौर में आज 24 कैरेट सोना 15,590 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 14,291 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,693 रुपए प्रति ग्राम है।

दिल्ली, मुंबई और इंदौर में 1 किलो चांदी 2,49,900 रुपए

आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और इंदौर में 1 किलो चांदी का भाव 2,49,900 रुपए है। वहीं चेन्नई और हैदराबाद में 1 किलो चांदी की कीमत 2,54,900 रुपए है।

एक्सपर्ट्स को लॉन्ग टर्म में तेजी की उम्मीद

फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन बाजार के कई जानकार लॉन्ग टर्म में इनमें बड़ी तेजी की संभावना जता रहे हैं। ‘रिच डैड पुअर डैड’ किताब के लेखक और दिग्गज निवेशक रॉबर्ट कियोसाकी भी आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी की बात कह चुके हैं।