Business Desk- Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 28 सितंबर 2026, सोमवार को सुबह से ही बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX में सुबह 7:50 बजे तक सोना 1.70% गिरकर 4,247.60 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया। वहीं घरेलू कमोडिटी बाजार MCX पर सोने की कीमत 2,857 रुपए और चांदी की कीमत 5,762 रुपए तक टूट गई।

MCX पर 10 ग्राम सोना 1,48,133 रुपए पर खुला, जो 1.86% की गिरावट है। वहीं चांदी 2.57% गिरकर 2,28,934 रुपए प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई। कमोडिटी बाजार में दबाव की प्रमुख वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर इंडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है।
COMEX पर भी सोना-चांदी टूटी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में गिरावट रही। COMEX पर सोना 1.70% गिरकर 4,247.60 डॉलर प्रति औन्स पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2.96% की गिरावट के साथ 62.89 डॉलर प्रति औन्स पर आ गई।
शुक्रवार को MCX पर सोना और चांदी पिछले कारोबारी सत्र के स्तर पर क्लोज हुए थे। वहीं bullions.co.in के अनुसार, सोने का भाव 1,51,470 रुपए प्रति 10 ग्राम और 1 किलो चांदी का भाव 2,35,070 रुपए है।
दिल्ली समेत इन शहरों में चांदी का भाव
Goodreturns के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर और लखनऊ में 1 किलो चांदी की कीमत 2,44,900 रुपए है। वहीं चेन्नई में 1 किलो चांदी का भाव 2,49,900 रुपए है।
अलग-अलग शहरों में सोने का भाव
Goodreturns के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 15,282 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट की 14,009 रुपए और 18 कैरेट की 11,465 रुपए प्रति ग्राम है। लखनऊ और जयपुर में भी यही भाव हैं।
मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 15,267 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,994 रुपए और 18 कैरेट 11,450 रुपए प्रति ग्राम है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना 15,272 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,999 रुपए और 18 कैरेट 11,769 रुपए प्रति ग्राम है। अहमदाबाद में 24 कैरेट का भाव 15,272 रुपए, 22 कैरेट 13,999 रुपए और 18 कैरेट 11,455 रुपए प्रति ग्राम है।
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलते हालात का असर कमोडिटी बाजार पर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है। अमेरिका की ओर से ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है।
बाजार जानकारों के मुताबिक, शॉर्ट टर्म में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। हालांकि, लॉन्ग टर्म को लेकर बाजार का रुख मजबूत रहने की उम्मीद जताई जा रही है।


