सूडान के वेस्ट कॉर्डोफोन में एक बड़ा हादसा हो गया. अल-नुहुद शहर के उत्तर में एक इलाके में सोने की खदान ढह गई, जिसकी वजह से 60 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी भी लापता हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल-जारा गोल्ड माइन में हुआ जो फोजिया इलाके में एल-नहुद शहर के उत्तर-पश्चिम में स्थित है. इस इलाके में सेना और RSF के बीच खूनी जंग जारी है. इस वजह से वहां का प्रशासन पूरी तरह ठप पड़ा है, जिस कारण वहां पर रेस्क्यू कदम एकदम शिथिल पड़ा हुआ है.
हादसा नुहुद शहर के अल-जारा सोने की खदान में हुआ. स्थानीय मेडिकल ग्रुप और हादसे में बचे लोगों के मुताबिक, मंगलवार देर रात खदान का एक हिस्सा अचानक धंस गया.
सूडान के पश्चिम कोर्दोफान में सोने की खदान धंसने से कम से कम 60 खनिकों की मौत हो गई. कई लोग अब भी मलबे में फंसे हैं. जहां वो खजाने की तलाश कर रहे थे. ये दर्दनाक हादसा सूडान के एक दूर-दराज इलाके में सोने की खदान धंसने से हुआ है.
जिस जगह पर हादसा हुआ वह जगह सूडान के अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के नियंत्रण वाले इलाके में है. RSF और देश की सेना के बीच तीन साल से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष के कारण उस इलाके में राहत और बचाव अभियान चलाना भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.
जानकारी के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार को एक व्यक्ति खदान से बाहर निकलने में कामयाब रहा था. उसने बताया कि कुछ अन्य मजदूर अभी भी भूमिगत फंसे हुए हैं. घटनास्थल पर अभी तक कोई विशेषज्ञ बचाव दल नहीं पहुंचा है. स्थानीय लोगों के लिए मलबा हटाना और फंसे खनिकों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो रहा है.
आपको बताते चले कि सूडान में ज्यादातर सोना खतरनाक पारंपरिक खनन तरीकों से निकाला जाता है और इसके बाद देश से अवैध तरीके से बेच दिया जाता है. इसकी तस्करी भी होती है. यहां सोने का बड़ा हिस्सा छोटे स्तर पर होने वाले असंगठित और जोखिम भरे खनन से निकाला जाता है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



