Business Desk – Gold Price Today 31 July 2026 : शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर फैसले के बाद पिछले कुछ दिनों से बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वहीं शुक्रवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला।

कॉमेक्स (COMEX) और एमसीएक्स (MCX) दोनों पर गोल्ड और सिल्वर के भाव नीचे आए हैं। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर जान लें।
Gold-Silver Price Today: क्यों आई गिरावट?
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों की ओर से मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। वहीं बढ़ती महंगाई की चिंता और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता का भी कीमती धातुओं की कीमतों पर असर देखने को मिल रहा है।
COMEX और MCX Gold-Silver Rate
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे कॉमेक्स पर सोना 0.47 प्रतिशत गिरकर 4,141.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी का भाव 58.860 डॉलर प्रति औंस रहा।
घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) पर सोना 1 लाख 42 हजार 649 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी 2 लाख 19 हजार 519 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
गुरुवार को एमसीएक्स पर सोना 1 लाख 43 हजार 320 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2 लाख 19 हजार 888 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 999 शुद्धता वाला सोना 14,338 रुपए प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 13,994 रुपए प्रति ग्राम पर बंद हुआ था।
Delhi Gold Rate Today
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1 लाख 44 हजार 490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 32 हजार 460 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड 1 लाख 8 हजार 410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। वहीं चांदी की कीमत 2 लाख 34 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम है।
Mumbai Gold Price Today
मुंबई में 24 कैरेट सोना 1 लाख 44 हजार 340 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1 लाख 32 हजार 310 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1 लाख 8 हजार 260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 2 लाख 34 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम है।
Chennai Gold Rate Today
चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 44 हजार 340 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1 लाख 32 हजार 310 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1 लाख 10 हजार 460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। यहां चांदी 2 लाख 35 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम है।
Indore Gold Price Today
मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 44 हजार 390 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1 लाख 32 हजार 360 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1 लाख 8 हजार 310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। चांदी की कीमत 2 लाख 34 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम है।
Lucknow Gold Rate Today
लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 44 हजार 490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोना 1 लाख 32 हजार 460 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1 लाख 8 हजार 410 रुपए प्रति 10 ग्राम है। चांदी का भाव 2 लाख 34 हजार 900 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया है।
Gold Price किन कारणों से बदलता है?
सोने और चांदी की कीमतें कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारणों से बदलती रहती हैं। इनमें अमेरिकी डॉलर की चाल, फेडरल रिजर्व की ब्याज दरें, अंतरराष्ट्रीय तनाव, कच्चे तेल की कीमतें, महंगाई, केंद्रीय बैंकों की खरीद, वैश्विक निवेशकों की मांग और रुपये की मजबूती या कमजोरी प्रमुख कारण होते हैं। इन सभी का असर रोजाना गोल्ड और सिल्वर के भाव पर दिखाई देता है।
Gold खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप आज सोना खरीदने जा रहे हैं, तो केवल बाजार भाव देखकर फैसला न लें। ज्वेलर द्वारा लिया जाने वाला मेकिंग चार्ज, जीएसटी, हॉलमार्क सर्टिफिकेशन और शुद्धता (22 कैरेट या 24 कैरेट) की जांच जरूर करें। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां अंतिम कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है। यही कारण है कि खरीदारी से पहले एक से अधिक दुकानों पर रेट की तुलना करना फायदेमंद रहता है।


