Gold Rates Today : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर सोना और चांदी दोनों में 2% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई, जबकि घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) पर कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव रहा. पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आई तेज तेजी का असर सोमवार को भी बाजार में दिखाई दिया.

अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने या खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आज दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है. साथ ही यह भी कि मौजूदा कीमतें अपने ऑल-टाइम हाई से कितनी नीचे चल रही हैं.

क्यों बढ़ रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिकी रोजगार (US Jobs) के कमजोर आंकड़े सामने आने के बाद से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें भी ईरान-अमेरिका युद्ध से पहले के स्तर पर लौट आई हैं.

बाजार में यह धारणा मजबूत हुई है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना पहले की तुलना में कम हो सकती है. हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक में नए अध्यक्ष केविन वॉर्श ने संकेत दिए थे कि वर्ष 2026 में एक बार ब्याज दरें बढ़ाई जा सकती हैं.

फेड का लक्ष्य महंगाई को 2% तक लाना है. लेकिन कमजोर रोजगार आंकड़ों और तेल की कीमतों में नरमी के बाद निवेशकों की चिंता कुछ कम हुई है, जिसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है.

COMEX पर Gold और Silver में 2% से ज्यादा की तेजी

6 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज COMEX पर सोना करीब 2% की तेजी के साथ 4,205.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा. वहीं चांदी 3.11% की बढ़त के साथ 62.965 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

कॉमेक्स पर सोने का ऑल-टाइम हाई 5,600 डॉलर प्रति औंस और चांदी का रिकॉर्ड 121.62 डॉलर प्रति औंस रहा है. मौजूदा कीमतें अभी भी इन रिकॉर्ड स्तरों से काफी नीचे हैं.

MCX पर मामूली उतार-चढ़ाव

घरेलू वायदा बाजार MCX में अंतरराष्ट्रीय बाजार जैसी बड़ी तेजी नहीं दिखी. सुबह करीब 10:30 बजे तक 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोना मामूली गिरावट के साथ 1,47,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था.

वहीं 4 सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी 2,36,269 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. पिछले सप्ताह एमसीएक्स पर सोना 1,47,365 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,37,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

ऑल-टाइम हाई से कितनी नीचे हैं कीमतें?

एमसीएक्स पर सोने ने 29 जनवरी 2026 को अपना रिकॉर्ड स्तर बनाया था. उस समय सोने का भाव 1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था. मौजूदा कीमत इसके मुकाबले करीब 32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम कम है.

वहीं चांदी का ऑल-टाइम हाई करीब 4,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था. वर्तमान भाव 2,36,269 रुपये प्रति किलोग्राम है, यानी चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 1,83,731 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे कारोबार कर रही है.

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

Silver Price Today : चेन्नई में 24 कैरेट सोना 14,945 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,699 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,439 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है. वहीं चांदी का भाव 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम है.

Gold Rates Today : दिल्ली में आज क्या है सोने का भाव?

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 14,687 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,464 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,019 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.

मुंबई में आज का गोल्ड रेट

मुंबई में 24 कैरेट सोना 14,672 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,449 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,004 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.

कोलकाता में आज का सोने की कीमत

कोलकाता में 24 कैरेट सोना 14,672 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,449 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,016 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं चांदी 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.

बेंगलुरु में सोने का लेटेस्ट रेट

बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 14,672 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,449 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,004 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है.

हैदराबाद में आज सोने का भाव

हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 14,672 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,449 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 11,004 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा है. वहीं चांदी 2,59,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H