Business Desk – Gold Silver Price Today : पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज, वैश्विक तेल कीमतों में गिरावट के चलते, अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX में सोने और चांदी की दरों में तेजी का रुख दिखाई दे रहा है.

घरेलू कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर भी, 27 मई, 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है. भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार सुबह 9:15 बजे, सोने की कीमत लगभग 400 बढ़कर 157,850 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी की कीमतों में लगभग ₹1,700 की तेजी आई और यह 272,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.
आज सुबह 7:38 बजे, COMEX पर सोने की दर $4,507.10 प्रति औंस थी, जो 0.11% अधिक है. चांदी की दर $77.185 प्रति औंस थी, जो 0.76% अधिक है. कल 26 मई, 2026 को, MCX पर सोने की कीमतें 157,424 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं, जबकि चांदी 270,270 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.
सोने के दाम में हल्का अंतर, चेन्नई में सबसे महंगा गोल्ड
देश के प्रमुख शहरों में आज सोने के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला. राजधानी नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1 लाख 59 हजार 30 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 790 रुपए और 18 कैरेट गोल्ड 1 लाख 19 हजार 310 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और कोलकाता में सोने के दाम लगभग समान रहे. यहां 24 कैरेट सोना 1 लाख 58 हजार 880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 45 हजार 640 रुपए और 18 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 19 हजार 160 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
चेन्नई में सबसे ज्यादा महंगा सोना
दक्षिण भारत के चेन्नई में सोने के दाम अन्य शहरों की तुलना में सबसे अधिक दर्ज किए गए. यहां 24 कैरेट सोना 1 लाख 60 हजार 680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 47 हजार 300 रुपए और 18 कैरेट गोल्ड 1 लाख 23 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
भोपाल और अहमदाबाद में समान रेट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और गुजरात के अहमदाबाद में सोने के दाम समान रहे. दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 58 हजार 930 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. वहीं 22 कैरेट गोल्ड 1 लाख 45 हजार 690 रुपए और 18 कैरेट सोना 1 लाख 19 हजार 210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा.
बैंगलोर में भी स्थिर रहे दाम
आईटी हब बैंगलोर में भी सोने के दाम मुंबई और कोलकाता के समान रहे. यहां 24 कैरेट सोना 1 लाख 58 हजार 880 रुपए, 22 कैरेट 1 लाख 45 हजार 640 रुपए और 18 कैरेट सोना 1 लाख 19 हजार 160 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.
सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव
पश्चिम एशिया में तनाव से उत्पन्न कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर कमोडिटी बाजार पर भी पड़ रहा है. वर्तमान में, बाजार में तनाव बढ़ने के साथ-साथ शांति समझौते की उम्मीदें भी एक साथ बनी हुई हैं. परिणामस्वरूप, सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से और भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कल सुबह, अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में शुरुआती तेजी के बाद गिरावट देखने को मिली थी. घरेलू कमोडिटी बाजार में भी पूरे दिन काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया.
IBJA के अनुसार सोने की कीमते
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24-कैरेट (999) सोने की कीमत 157,611 प्रति 10 ग्राम है. 23-कैरेट (995) सोने की कीमत 156,980 प्रति 10 ग्राम है; 22-कैरेट (916) सोने की कीमत 144,372 प्रति 10 ग्राम है. 18-कैरेट (750) सोने का रेट 118,208 प्रति 10 ग्राम है.
कीमतों में उतार-चढ़ाव पर विशेषज्ञों की राय
HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सोमिल गांधी का कहना है कि मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव को लेकर चर्चाओं के बाद अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है, जिससे निवेशक सतर्क बने हुए हैं. शुरुआती गिरावट के बाद, सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में बनी हुई हैं. निवेशक बाजार में हो रहे तेज बदलावों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. खास तौर पर US डॉलर ट्रेजरी यील्ड और कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव पर, जो बदले में कमोडिटी बाज़ार को प्रभावित कर रहे हैं.
आज आपके शहर में चांदी की कीमत क्या है?
Good Returns के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में चांदी की कीमत 284,900 प्रति किलोग्राम तक पहुँच गई है, जबकि चेन्नई में यह 294,900 प्रति किलोग्राम है.

