Business Desk – Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 31 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना 1.15% गिरकर 1,54,478 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में सुबह 7:45 बजे तक सोने का भाव 1.04% गिरकर 4,482.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। त्योहारों के सीजन में कीमतों में यह नरमी सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत दे सकती है।

MCX पर सोने-चांदी में गिरावट

एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोना 1.63% गिरकर 1,56,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को भी इसमें कमजोरी रही। इसी तरह चांदी 1.10% गिरकर 2,39,782 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। कॉमेक्स में चांदी का भाव 1.71% गिरकर 65.850 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Bullions.co.in के अनुसार, सोने का भाव 1,56,850 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,42,190 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को चांदी 2,36,651 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

IBJA के मुताबिक सोने के भाव

इंडियन बुलियन ज्वैलरी एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, पिछले कारोबारी दिन 999 शुद्धता वाला सोना 15,839 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 15,459 रुपए, 20 कैरेट सोना 14,096 रुपए और 18 कैरेट सोना 12,829 रुपए प्रति ग्राम पर बंद हुआ।

बड़े शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

गुडरिटर्न्स के अनुसार, सोमवार को प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 15,823 से 15,838 रुपए प्रति ग्राम के बीच है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,838 रुपए, जबकि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 15,823 रुपए प्रति ग्राम है।

22 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 14,519 रुपए प्रति ग्राम और मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु व हैदराबाद में 14,504 रुपए प्रति ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 11,882 रुपए, जबकि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 11,867 रुपए प्रति ग्राम है। वडोदरा में 24 कैरेट 15,828 रुपए, 22 कैरेट 14,509 रुपए और 18 कैरेट 11,872 रुपए प्रति ग्राम है।

आज चांदी का भाव

शहरों की बात करें तो चेन्नई में चांदी 2,59,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु में इसका भाव 2,54,900 रुपए प्रति किलोग्राम बताया गया है।

सोने-चांदी में गिरावट क्यों आई?

सोने-चांदी में गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी उम्मीदों को प्रमुख कारण माना जा रहा है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की आशंका से बुलियन बाजार में बिकवाली बढ़ी है। ऊंचे स्तरों पर पहुंचने के बाद निवेशकों की ओर से Profit Booking भी देखने को मिल रही है।

अब बाजार की नजर सितंबर की शुरुआत में आने वाले अमेरिका के Labour Market Data पर है। इन आंकड़ों से फेडरल रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दरों को लेकर संकेत मिल सकते हैं। इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल सकता है।